वेनेज़ुएला में भूकंप से मरने वालाें की संख्या 2,645 पहुंची, राहत अभियान जारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

काराकास। वेनेज़ुएला में पिछले महीने आए दाे भीषण भूकंपों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,645 हो गई है, जबकि 12,666 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी देश के संचार एवं सूचना मंत्रालय ने शुक्रवार को दी।

तुर्किए की सरकारी संवाद एजेंसी अनाडाेलू ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि, राहत और बचाव अभियान के दौरान अब तक 6,462 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है तथा 86,117 प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई गई है। भूकंप से 885 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, जिनमें से 189 पूरी तरह ढह गईं।

मौसम 1 जुलाई: 11 घंटे के अंदर 23 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम 1 जुलाई: 11 घंटे के अंदर 23 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

सरकार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में 3,300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय बचावकर्मी तैनात किए गए थे। इसके अलावा राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए लगभग 30,000 स्थानीय कर्मियों को भी लगाया गया है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, 24 जून को उत्तरी वेनेज़ुएला में महज 39 सेकंड के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे। 7.5 तीव्रता का भूकंप याराकुय राज्य के युमारे से लगभग 23 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, जबकि 7.2 तीव्रता का भूकंप सैन फेलिप से करीब 23.9 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में दर्ज किया गया था।

मंत्रालय ने बताया कि मुख्य भूकंपों के बाद अब तक 890 आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद आने वाले झटके) दर्ज किए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित इलाकों में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण का कार्य लगातार जारी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 8 आरोपित गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात की एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने कई राज्यों में संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद'...
राष्ट्रीय  गुजरात 
गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 8 आरोपित गिरफ्तार

गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 5 जुलाई कैंडल मार्च निकालेगा। ये मार्च गोल्डी हत्याकांड के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, उनके...
उत्तर प्रदेश 
गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, शिप्रा नदी उफान पर; कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने शनिवार को इंदौर, उज्जैन सहित 19 जिलों में...
मध्य प्रदेश 
झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, शिप्रा नदी उफान पर; कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

तक्षशिला के पुनर्निर्माण पर यूनेस्को की पाकिस्तान को चेतावनी, खतरे में विश्व धरोहर का दर्जा

इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने पाकिस्तान को विश्व धरोहर स्थल तक्षशिला में दो प्राचीन स्मारकों...
अंतर्राष्ट्रीय 
तक्षशिला के पुनर्निर्माण पर यूनेस्को की पाकिस्तान को चेतावनी, खतरे में विश्व धरोहर का दर्जा

उत्तर प्रदेश

गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 5 जुलाई कैंडल मार्च निकालेगा। ये मार्च गोल्डी हत्याकांड के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, उनके...
उत्तर प्रदेश 
गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप...
उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल पुजारी को उपचार कराने के बहाने सुनसान स्थान पर...
उत्तर प्रदेश 
घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत