इंदौरः अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार से 1.62 करोड़ की ठगी, पुलिस ने खाते को होल्ड करवाकर वापस दिलाई रकम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में राज्य साइबर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार के साथ हुई 1.62 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को 24 घंटे के भीतर नाकाम कर दिया। ठगी गई पूरी रकम शिकायतकर्ता के बैंक खाते में सुरक्षित रिफंड करा दी गई।

साइबर पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इंदौर निवासी हजेला परिवार की घुड़सवार सितंबर-अक्टूबर 2026 में जापान में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारी कर रही हैं। घोड़ा खरीदने के लिए उनकी डेनमार्क की कंपनी हेल्गस्ट्रैंड ड्रेसेज से डील चल रही थी। इसके तहत उन्होंने 45 प्रतिशत राशि कंपनी के अधिकृत बैंक खाते में भेज भी दी थी। इसी दौरान 29 मई 2026 को ठगों ने कंपनी के डायरेक्टर एंड्रियास हेल्गस्ट्रैंड के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बैंक खाता बदलने का ईमेल भेज दिया। झांसे में आकर खिलाड़ी ने 1 करोड़ 62 लाख रुपये जेपी मॉर्गन बैंक के स्कैमर खाते में ट्रांसफर कर दिए।

मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

शिकायत मिलते ही एसपी साइबर सव्यसाची सराफ ने टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद स्कैमर का जेपी मॉर्गन बैंक का खाता तत्काल होल्ड कराया गया। साइबर सेल ने अपनी आधिकारिक ईमेल आईडी से जेपी मॉर्गन बैंक प्रबंधन को लीगल नोटिस भेजा। इसके बाद 30 जून 2026 तक पूरी 1.62 करोड़ रुपये की राशि शिकायतकर्ता के खाते में रिफंड करा दी गई।गौरतलब है कि इससे पहले भी नवंबर-दिसंबर 2025 में भी साइबर सेल ने इसी खिलाड़ी के साथ हुए 3.75 करोड़ रुपये के बिज़नेस ईमेल कॉम्प्रोमाइज़ (बीईसी) फ्रॉड की रकम रिफंड कराई थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर फिडे की बड़ी कार्रवाई, लगाया दो साल का प्रतिबंध

नई दिल्ली। विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) की एथिक्स एंड डिसिप्लिनरी कमीशन (ईडीसी) ने पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर अनुशासनात्मक...
खेल 
पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर फिडे की बड़ी कार्रवाई, लगाया दो साल का प्रतिबंध

यूजरनेम फीचर पर सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब, आईफाेन 18प्राे डेटा लीक की भी जांच

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम और सिग्नल के यूज़रनेम फीचर को लेकर धोखाधड़ी और फर्जी पहचान की...
राष्ट्रीय 
यूजरनेम फीचर पर सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब, आईफाेन 18प्राे डेटा लीक की भी जांच

खराब मौसम के बीच फीफा का बड़ा फैसला, तय समय पर ही होगा मेक्सिको-इंग्लैंड मुकाबला

मेक्सिको सिटी। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में रविवार को मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होने वाला...
खेल 
खराब मौसम के बीच फीफा का बड़ा फैसला,  तय समय पर ही होगा मेक्सिको-इंग्लैंड मुकाबला

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: ग्वालियर में 'शक्ति दीदी' अभियान से 5 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आज शनिवार को पांच और जरूरतमंद महिलाएं शक्ति दीदी बनेंगीं। जिले में वर्तमान...
मध्य प्रदेश 
महिला सशक्तिकरण की मिसाल: ग्वालियर में 'शक्ति दीदी' अभियान से 5 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री परमार आज रीवा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रीवा। मध्य प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आज (4 जुलाई) एक दिवसीय प्रवास पर रीवा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री परमार आज रीवा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप...
उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल पुजारी को उपचार कराने के बहाने सुनसान स्थान पर...
उत्तर प्रदेश 
घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा

लखनऊ। राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गोली चलने की सूचना वायरल होने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा