मप्र के देवास से गुजरात एटीएस ने जैश मॉड्यूल के संदिग्ध को किया गिरफ्तार

- पाकिस्तान हैंडलर्स के संपर्क में था संदिग्ध- एटीएस का दावा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजाना (18) के रूप में हुई है।

गुजरात एटीएस का दावा है कि वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े उस मॉड्यूल का सदस्य है, जिसके खिलाफ गुजरात और मध्य प्रदेश में संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मप्र माैसम: दो दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मप्र माैसम: दो दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, गुजरात एटीएस की टीम शुक्रवार तड़के देवास पहुंची थी। यहां टीम ने नाहर दरवाजा क्षेत्र स्थित गफूर बस्ती में स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में बिलाल के घर पर करीब एक घंटे तक परिवार से पूछताछ की। इसके बाद देवास पुलिस ने युवक को अभिरक्षा में लिया और उसे गुजरात एटीएस को सौंप दिया।

देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने शुक्रवार को संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गुजरात एटीएस एक संदिग्ध की तलाश में आई थी। नियमानुसार युवक को गुजरात एटीएस के हवाले कर दिया गया है। मामले की आगे की जांच गुजरात एटीएस कर रही है।

एटीएस ने एक साथ पांच राज्यों में की कार्रवाई

गुजरात एटीएस के अनुसार, गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की विचारधारा का प्रचार कर रहे हैं और गुजरात में उसका नेटवर्क खड़ा करने की साजिश में जुटे हैं। तकनीकी और मानव खुफिया जांच के बाद पांच राज्यों/जिलों में एक साथ कार्रवाई की गई। गुजरात के बनासकांठा, मेहसाणा, पाटन, नवसारी और मध्य प्रदेश के देवास से कुल आठ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एटीएस ने दावा किया है कि आरोपियों ने "दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद" नाम से एक संगठन बनाया था और नए लोगों को जोड़ने के प्रयास कर रहे थे।

जांच एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स अब्दुल्ला और मोहम्मद उमर से संपर्क के सबूत मिले हैं। आरोप है कि मॉड्यूल को करीब 3 लाख रुपये की फंडिंग मिली, जिससे एक पुरानी कार खरीदी गई। आरोपियों पर जैश के साहित्य का गुजराती में अनुवाद कर कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का भी आरोप है।

एटीएस के अनुसार, छापेमारी में एक आरोपी के मोबाइल से 254 जिहादी दस्तावेज, ऑडियो-वीडियो, फोटो और जैश-ए-मोहम्मद का झंडा मिला। इसके अलावा मसूद अजहर की किताबें, उर्दू में लिखे पत्र और गुजराती में अनूदित जिहादी साहित्य भी बरामद किया गया है। इन सबूतों के आधार पर सभी 8 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए की विभिन्न धाराओं और बीएनएस की धाराओं 61 व 148 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर फिडे की बड़ी कार्रवाई, लगाया दो साल का प्रतिबंध

नई दिल्ली। विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) की एथिक्स एंड डिसिप्लिनरी कमीशन (ईडीसी) ने पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर अनुशासनात्मक...
खेल 
पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर फिडे की बड़ी कार्रवाई, लगाया दो साल का प्रतिबंध

यूजरनेम फीचर पर सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब, आईफाेन 18प्राे डेटा लीक की भी जांच

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम और सिग्नल के यूज़रनेम फीचर को लेकर धोखाधड़ी और फर्जी पहचान की...
राष्ट्रीय 
यूजरनेम फीचर पर सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब, आईफाेन 18प्राे डेटा लीक की भी जांच

खराब मौसम के बीच फीफा का बड़ा फैसला, तय समय पर ही होगा मेक्सिको-इंग्लैंड मुकाबला

मेक्सिको सिटी। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में रविवार को मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होने वाला...
खेल 
खराब मौसम के बीच फीफा का बड़ा फैसला,  तय समय पर ही होगा मेक्सिको-इंग्लैंड मुकाबला

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: ग्वालियर में 'शक्ति दीदी' अभियान से 5 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आज शनिवार को पांच और जरूरतमंद महिलाएं शक्ति दीदी बनेंगीं। जिले में वर्तमान...
मध्य प्रदेश 
महिला सशक्तिकरण की मिसाल: ग्वालियर में 'शक्ति दीदी' अभियान से 5 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री परमार आज रीवा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रीवा। मध्य प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आज (4 जुलाई) एक दिवसीय प्रवास पर रीवा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री परमार आज रीवा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप...
उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल पुजारी को उपचार कराने के बहाने सुनसान स्थान पर...
उत्तर प्रदेश 
घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा

लखनऊ। राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गोली चलने की सूचना वायरल होने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा