दिल्ली मैंगो फेस्टिवल में मोदी आम'की जमकर पसंद कर रहे लोग

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली मैंगो फेस्टिवल : दिल्ली में इन दिनों मैंगो लवर्स का उत्साह देखने लायक है. राजधानी में शुरू हुए मैंगो फेस्टिवल में देशभर से अलग-अलग किस्म के आम प्रदर्शित किए गए हैं, लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा आम है जिसने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा है. बड़े साइज, भारी वजन और अलग नाम की वजह से यह आम पूरे फेस्टिवल का अट्रैक्शन और चर्ची की विषय बना हुआ है. लोग इसे देखने के लिए रुक रहे हैं, इसके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और वीडियो भी बना रहे हैं. इस खास आम का नाम मोदी मैंगो है. जिसे दिल्ली के शादाब ने उगाया है और दिल्ली मैंगो फेस्टिवल में लोग जमकर इसे  पसंद कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इसका वजन कितना है.

3 से 5 जुलाई तक चलेगा मैंगो फेस्टिवल

पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, बिजनौर के 3 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ ये खबर भी पढ़े : पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, बिजनौर के 3 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ

दिल्ली के जनकपुरी में 3 जुलाई से मैंगो फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है, जो 5 जुलाई तक चलेगा. इस फेस्टिवल में कई तरह के आम लोगों के लिए प्रदर्शित किए गए हैं. हालांकि इसमें सबसे ज्यादा चर्चा मोदी मैंगो की हो रही है. इसका बड़ा साइज और अलग पहचान लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर रहा है. 

लखनऊ के मलिहाबाद से दिल्ली पहुंचा मोदी मैंगो

इस खास आम को लखनऊ के मलिहाबाद से शादाब अली लेकर आए हैं. उन्होंने बताया कि यह आम उनकी कदीम चंदन मलिहाबाद नर्सरी में तैयार किया गया है. इसे उगाने में करीब 10 साल का समय लगा है. शादाब अली के मुताबिक, इस आम का नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मोदी मैंगो रखा गया है. यही वजह है कि यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 

दिल्ली की मुख्यमंत्री भी कर चुकी हैं तारीफ

शादाब अली ने बताया कि इस खास आम को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी दिखाया जा चुका है. उन्होंने भी इसकी तारीफ की है. इसके अलावा बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी इस आम को देखकर अपनी दिलचस्पी दिखाई है. 

इसका वजन कितना है? 

शादाब अली के अनुसार, मोदी मैंगो को दो देसी आमों की किस्मों को मिलाकर तैयार किया गया है. यह आम टेस्ट में काफी मीठा होता है. इसकी एक और खास बात यह है कि साइज बड़ा होने के बाद भी इसकी गुठली छोटी होती है. इसका वजन करीब 2 किलो है और इसका छिलका भी काफी पतला है. उन्होंने बताया कि उनके पिता साजिद अली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से प्रभावित थे. इसी वजह से उन्होंने इस आम का नाम मोदी मैंगो रखा. इस किस्म को तैयार करने में करीब 10 साल की मेहनत लगी है. 

अभी बाजार में नहीं आया है मोदी मैंगो

शादाब अली ने बताया कि फिलहाल यह आम बाजार में उपलब्ध नहीं है. अभी इसके पौधे तैयार किए जा रहे हैं. उनका कहना है कि अगले 2 से 3 साल में यह आम बाजार में आ सकता है. देश के अलग-अलग हिस्सों से इसके पौधों की मांग भी आ रही है. मोदी मैंगो के अलावा शादाब अली अपने साथ चितला खास नाम का एक और खास आम भी लेकर आए हैं. यह आम सफेद और हरे रंग का होता है और टेस्ट में थोड़ा खट्टा होता है. मैंगो फेस्टिवल में यह किस्म भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. 

फेस्टिवल के लास्ट दिन दिया जाएगा खास आम

शादाब अली के मुताबिक, फिलहाल मोदी मैंगो की बिक्री नहीं की जा रही है. 5 जुलाई को मैंगो फेस्टिवल के लास्ट दिन यह खास आम किसी मंत्री या अधिकारी को गिफ्ट किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस आम को लेकर लोगों में काफी एक्साइटिड है, इसलिए इसे विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है. उन्होंने बताया कि इस आम का सर्टिफिकेशन अभी नहीं मिला है. सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे भी हासिल कर लिया जाएगा. 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मप्र के मैहर में कुएं में गिरे बैल को बचाने के लिए उतरे तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरामसेड़ा गांव के अहिरान टोला में शुक्रवार की रात...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के मैहर में कुएं में गिरे बैल को बचाने के लिए उतरे तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

इंदौरः अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार से 1.62 करोड़ की ठगी, पुलिस ने खाते को होल्ड करवाकर वापस दिलाई रकम

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में राज्य साइबर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार के साथ हुई 1.62 करोड़ रुपये की साइबर...
राज्य  मध्य प्रदेश 
 इंदौरः अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार से 1.62 करोड़ की ठगी, पुलिस ने खाते को होल्ड करवाकर वापस दिलाई रकम

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

हफ्ते भर बाद फिर शुरू हुई EPFO की वेबसाइट!

EPFO  :करोड़ों PF खाताधारकों के लिए राहत की खबर है। करीब 7 दिनों तक बंद रहने के बाद कर्मचारी भविष्य...
कारोबार 
हफ्ते भर बाद फिर शुरू हुई EPFO की वेबसाइट!

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप...
उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप...
उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल पुजारी को उपचार कराने के बहाने सुनसान स्थान पर...
उत्तर प्रदेश 
घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा

लखनऊ। राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गोली चलने की सूचना वायरल होने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा