डीआईजी के तेवर सख्त: फरियादियों से दुर्व्यवहार पर थानेदारों को दी चेतावनी

जमीन विवाद में मुकदमा दर्ज करने के आदेश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

गोंडा। देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल जनसुनवाई के दौरान एक्शन मोड में नजर आए। जमीन विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस की लापरवाही और फरियादियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और पीड़ितों को थाने से लौटाने जैसी प्रवृत्ति अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ी तो सीधे थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान वजीरगंज थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया, जिसमें पिछड़ा वर्ग के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसे जमीन दिलाने के नाम पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति के नाम बैनामा कराया गया। आवश्यक अनुमति मिलने के बाद भी आरोपितों ने जमीन देने से इनकार कर दिया। पीड़ित का आरोप था कि उसने थाना और क्षेत्राधिकारी कार्यालय में कई बार शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई और उसे थाने से भगा दिया गया।

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान  ये खबर भी पढ़े : महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने तत्काल वजीरगंज थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। शिकायत में एक होमगार्ड जवान का भी नाम सामने आया है। डीआईजी ने सख्त लहजे में कहा कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो संबंधित थाना प्रभारी सहित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध स्वयं कार्रवाई कराएंगे।

जनसुनवाई में जमीन विवाद से जुड़ा एक अन्य मामला भी सामने आया, जिसमें एक बुजुर्ग फरियादी के साथ कथित अभद्र व्यवहार की शिकायत की गई। इस पर डीआईजी ने वजीरगंज थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि थाने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हैं, न कि उन्हें अपमानित कर वापस भेजने के लिए।

उन्होंने कहा, "यदि पुलिस किसी की मदद नहीं कर सकती तो कम से कम उसे मानसिक पीड़ा भी न दे। फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार हर पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है। यदि थाने पर आने वाले व्यक्ति को एक गिलास पानी तक नहीं पिला सकते तो कम से कम उसे परिसर से भगाने की गलती न करें।"

डीआईजी ने कहा कि हाल के दिनों में थानेदारों के व्यवहार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि कई स्थानों पर पुलिस व्यवस्था अपेक्षित ढंग से काम नहीं कर रही है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी दी कि जनसुनवाई में लापरवाही, फरियादियों से दुर्व्यवहार और शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली पाए जाने पर सीधे निलंबन सहित कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी के इस सख्त रुख के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों का मानना है कि अब जनशिकायतों के निस्तारण और थानों में फरियादियों के साथ व्यवहार को लेकर जवाबदेही और बढ़ेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

      बदायूं। शहर में यदि वकालत की समृद्ध परंपरा और न्याय के प्रति समर्पण की बात की जाए तो माथुर परिवार...
उत्तर प्रदेश 
तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रचित ‘मेरा सन्यासी’ कृति का हुआ लोकार्पण
राष्ट्रीय 
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर