औरैया : डंपर ने बाइक सवार सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी को रौंदा, मौत
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्ततम जेसीज चौराहे पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मिट्टी खाली करके लौट रहे डंपर ने जेसीज चौराहे पर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़े : निकाह, हलाला व तीन तलाक की आड़ में शोषण, पर्सनल लॉ की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं : हाईकोर्टघटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर सड़क हादसे के चलते बाधित यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।
कोतवाली सदर प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्दुघटना में मृतक की पहचान भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवान सुरेश सिंह सेंगर (55) के रूप में हुई है। वर्तमान में मृत सैन्य कर्मी एनटीपीसी में कार्यरत थे।
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा डंपर चालक की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
