तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Published By Gargi Vishwakarma
On
Gargi Vishwakarma Picture

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने शनिवार को बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर न केवल प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा, बल्कि पार्टी में अपने अन्य सभी पदों से भी इस्तीफा दे दिया।

पीटीआई के अनुसार, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के बैंक खातों की अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता और निर्वाचन आयोग के समक्ष ममता बनर्जी की अधिकृत प्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी छोड़ दी है। उनके इस फैसले से पार्टी में अंदरूनी मतभेद और गुटबाजी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बंगाल में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, मसौदा विधेयक को कैबिनेट की हरी झंडी ये खबर भी पढ़े : बंगाल में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, मसौदा विधेयक को कैबिनेट की हरी झंडी

चंद्रिमा भट्टाचार्य को 5 जून को ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पर हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बंगाल प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने वरिष्ठ नेता सुब्रत बख्शी की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी नियुक्ति 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद संगठन में बदलाव की प्रक्रिया के तहत की गई थी।

चंद्रिमा भट्टाचार्य ममता बनर्जी सरकार में वित्त और स्वास्थ्य विभाग में राज्य मंत्री रह चुकी हैं और पार्टी की महिला इकाई की भी प्रमुख नेताओं में शामिल रही हैं। वह लगातार तीन बार विधायक चुनी गईं, लेकिन 2026 के विधानसभा चुनाव में दमदम उत्तर सीट से भाजपा उम्मीदवार सौरव सिकदार के हाथों हार गई थीं। फिलहाल उनके इस्तीफे पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

लेखक के बारे में

Gargi Vishwakarma Picture

गर्गी विश्वकर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़ी हैं और डिजिटल डिप्टी चीफ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वह डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्पष्ट, तथ्यपरक और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करती हैं।

नवीनतम

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाय सपा कार्यकर्ता- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती - शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की...
उत्तर प्रदेश 

जिला अस्पताल में एक माह से बंद पड़ी लिफ्ट,दिव्यांग मरीजों को हो रही परेशानी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में पिछले एक महीने से लिफ्ट बंद है। इसकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

पूर्वान्चल में साहित्य सरोकारों की पीढ़ी तैयार कर रहे हैं डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग-डा. वी.के. वर्मा

बस्ती - पिछले 5 दशक से साहित्य साधना में समर्पित 8 पुस्तकांे के रचयिता और दुमदार दोहों के जनक 74...

सीहोर: खदान के गहरे पानी में डूबे दो मासूम, तीन बच्चों की समय रहते बची जान

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में शनिवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई। जहां ग्राम...
मध्य प्रदेश 
सीहोर: खदान के गहरे पानी में डूबे दो मासूम, तीन बच्चों की समय रहते बची जान

प्रयागराज : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत, साथी घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित शिवाला पार्क के समीप शनिवार को...