जिला अस्पताल में एक माह से बंद पड़ी लिफ्ट,दिव्यांग मरीजों को हो रही परेशानी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में पिछले एक महीने से लिफ्ट बंद है। इसकी वजह मरीज और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्ग, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को हो रही हैं, जिन्हें अस्पताल की पहली और दूसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल की पहली और दूसरी मंजिल पर ओपीडी, वार्ड और अन्य जरूरी विभाग संचालित होते हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। वर्ष 1998 में निर्मित इस अस्पताल में गंभीर मरीजों को वार्ड और ऑपरेशन थिएटर तक आसानी से पहुंचाने के उद्देश्य से लिफ्ट लगाई गई थी, लेकिन वर्तमान में करीब एक माह से इसके बंद होने से यह सुविधा पूरी तरह ठप पड़ी है। लिफ्ट बंद होने के कारण कई बार तीमारदारों को मरीजों को गोद में या कंधे पर उठाकर सीढ़ियों से ऊपर ले जाना पड़ रहा है।

प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम ये खबर भी पढ़े : प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम

अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 900 से 1200 मरीज पहुंचते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से लिफ्ट को तत्काल चालू कराने की मांग की है, ताकि गंभीर मरीजों को राहत मिल सके और इलाज में किसी प्रकार की देरी न हो।

इस संबंध में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने बताया कि अस्पताल प्रशासन के अनुसार, लिफ्ट का संचालन लो वोल्टेज और तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हुआ है। इसे ठीक कराने के लिए कार्यदायी संस्था से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही खराबी दूर कर लिफ्ट का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

सेवा पखवाड़ा के दूसरे चरण की शुरुआत, 219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

ऋषिकेश। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश के आईडीपीएल...
उत्तराखंड 
सेवा पखवाड़ा के दूसरे चरण की शुरुआत, 219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

खुशियां मातम में बदली; बेटे को नियुक्ति पत्र मिलने के कुछ ही देर बाद पिता की ट्रेन हादसे में मौत

डूंगरपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में साबेला बायपास के समीप शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां...
राजस्थान 
खुशियां मातम में बदली; बेटे को नियुक्ति पत्र मिलने के कुछ ही देर बाद पिता की ट्रेन हादसे में मौत

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.38 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 82.69 प्रतिशत कार्य पूरा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय

प्रयागराज।समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र 'छोटे लोहिया' की जयंती के अवसर पर आगामी 5 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय

उत्तर प्रदेश

चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.38 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 82.69 प्रतिशत कार्य पूरा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय

प्रयागराज।समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र 'छोटे लोहिया' की जयंती के अवसर पर आगामी 5 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय

यूपी एटीएस ने बंगाल से जाली नोट तस्कर को गिरफ्तार किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भारतीय जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने बंगाल से जाली नोट तस्कर को गिरफ्तार किया