प्रयागराज : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत, साथी घायल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित शिवाला पार्क के समीप शनिवार को अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने की घटना में चालक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि सड़क हादसे में नैनी थाना क्षेत्र के खरकौनी गांव निवासी अनुज भारतीय (22) पुत्र कुलदीप कुमार की मौत हो गई है। जबकि हादसे में घायल एक युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर मृतक के मामा ने बताया कि भांजा शनिवार सुबह अपने दोस्त की कार लेकर घर से निकला। रास्ते में शिवाला पार्क के समीप कार अचानक एक पेड़ में जा भिड़ी। हादसे में कार चला रहा भांजे अनुज भारतीय की मौत हो गई और कार में सवार उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को खबर दी और हादसे में घायल एक युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
