देवरिया में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ई-रिक्शा और पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, तीन सिपाही समेत चार घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर के शिव मंदिर चौराहे पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर चेकिंग में तैनात पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन पुलिसकर्मी और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीनों पुलिसकर्मियों को गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि 2 जुलाई 2026 की रात देवरिया जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर चौराहे पर पुलिस टीम नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक एंबुलेंस ( बिहार की) पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और चौराहे पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मुजफ्फरनगर: 2 जुलाई को पुरकाजी में लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर भर्ती ये खबर भी पढ़े : मुजफ्फरनगर: 2 जुलाई को पुरकाजी में लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर भर्ती

हादसे में तीन आरक्षी और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को जिला चिकित्सालय देवरिया पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायल पुलिसकर्मियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। ई-रिक्शा चालक का भी उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है। वहीं, एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय एंबुलेंस किस परिस्थिति में तेज रफ्तार से चल रही थी और चालक की किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं थी। फिलहाल सभी घायल उपचाराधीन हैं और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम

प्रतापगढ़। गुरुवार से शनिवार तक टेट की परीक्षा के चलते प्रतापगढ़ शहर में यातायात ब्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हजारों...
प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम

सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो

नूरजहां आम : : आम को फलों का राजा कहा जाता है. देश में अलग-अलग वैरायटी के बहुत सारे आम...
खेती-बाड़ी 
सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो

 बुग्याल में खाई में बदल रहे घास के मैदान

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी का विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता...
उत्तराखंड 
 बुग्याल में खाई में बदल रहे घास के मैदान

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण 

नैनीताल:उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों पर संज्ञान लिया है।...
राज्य  उत्तराखंड 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण 

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के नाबालिग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद में नाबालिग युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

“मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान शुरू,,मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 13 चालान और दो वाहन सीज

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन...
उत्तर प्रदेश 
 “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान शुरू,,मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 13 चालान और दो वाहन सीज