नाश्ते में खाएं क्रीमी लेमन मशरूम, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मशरूम  : मशरूम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मशरूम में विटामिन डी और फाइबर पाया जाता है। इसलिए अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें। हालांकि कुछ लोगों को मशरूम का स्वाद पसंद नहीं आता। आज हम आपको मशरूम की एक ऐसी मजेदार रेसिपी बता रहे हैं जिससे आपको स्वाद भी भरपूर मिलेगा और शरीर को सभी जरूरी विटामिन और प्रोटीन मिल जाएंगे। इस तरह मशरूम बनाएंगे तो बहुत क्रीमी और टेस्टी बनेगा। एक बार नाश्ते में मशरूम की इस रेसिपी को जरूर बनाकर खाएं।

क्रीमी लेमन मशरूम रेसिपी
पहला स्टेप- इसके लिए आपको 2 पैकेट यानि करीब 2 कप मशरूम लेनी है। मशरूम को पानी में डालकर अच्छी तरह से धो लें। अब इसमें छोड़ा आटा डालकर फिर से पानी से धो लें। मशरूम के डंठल हटाकर अलग रख दें।

 क्या अपने लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा है?  ये खबर भी पढ़े :  क्या अपने लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा है? 

दूसरा स्टेप- अब एक पैन लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें। इसमें 1 तेज पत्ता, कटा हुआ लहसुन और 1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ डाल दें। धीमी आंच पर प्याज को ब्राउन होने तक पकाएं।

तीसरा स्टेप- अब इसमें मशरूम डालें और मीडियम फ्लेम पर मशरूम को अच्छी तरह से ब्राउन होने तक पकाएं। थोड़ा नमक डालें और सारा पानी सूखने तक पकाते रहें।

चौथा स्टेप- अब इसके लिए हाई प्रोटीन क्रीमी सॉस तैयार कर लें। ब्लेंडर में 80-100 ग्राम लो फैट वाला पनीर, नमक, काली मिर्च, थोड़ा सा पानी, अजवायन और पिज्जा मसाला डालकर मिक्स कर लें। एक सॉस जैसा तैयार कर लें। आपको इसे एकदम क्रीमी होने तक ब्लेंड करना है।

पांचवां स्टेप- अब मशरूम के ऊपर पनीर सॉस डालें और कुछ मिनट तक पकाएं जब तक कि सब कुछ अच्छी तरह मिल न जाए। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया, थोड़ा सा नींबू का छिलका और एक चुटकी चाट मसाला डालें।

आखिरी स्टेप- बस सारी चीजों को मिलने के बाद गैस बंद कर दें और अंत में आधा नींबू का रस डालकर मिला दें। तैयार है एकदम क्रीमी और स्वादिष्ट मशरूम, इसे रोटी, टोस्ट, चावल के साथ गरमागरम परोसें। आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं।

क्रीम की जगह हाई-प्रोटीन पनीर का इस्तेमाल करने से आपको भरपूर क्रीमीपन के साथ-साथ ज़्यादा प्रोटीन भी मिलेगा। बच्चों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। आप उन्हें टिफिन में बनाकर भी दे सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नाश्ते में खाएं क्रीमी लेमन मशरूम, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

मशरूम  : मशरूम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मशरूम में विटामिन डी और फाइबर पाया जाता...
खाना पकाना 
नाश्ते में खाएं क्रीमी लेमन मशरूम, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

नई दिल्ली। Samsung, 22 जुलाई को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को पेश करने जा रही है।...
टेक-मित्र 
इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

मौसम 10 जुलाई: आज 18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की गति से हवा

नई दिल्ली। मौसम 10 जुलाई 2026: देश में अब मानसून का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। इस बीच...
राष्ट्रीय 
मौसम 10 जुलाई: आज 18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की गति से हवा

ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

अमेरिका ईरान युद्ध :खाड़ी में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान और अमेरिका एक दूसरे पर हमले जारी रखे हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

दिल्ली : यूपी-उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं और आने वाले...
शिक्षा-रोजगार 
भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत