भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली : यूपी-उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं और आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ऐसे में कई जिलों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद में शुक्रवार (10 जुलाई) को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। वहीं, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अन्य जिलों में भी स्कूल बंद रह सकते हैं। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को लगातार स्कूल प्रशासन के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।


मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों ने बेवजह बाहर न निकले की अपील की है। बारिश के समय में पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें। ऐसा करने पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने का डर रहता है।

अल्मोड़ा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, कांग्रेस जिला सचिव समेत चार लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : अल्मोड़ा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, कांग्रेस जिला सचिव समेत चार लोगों की मौत

गाजियाबाद में स्कूल बंद
दिल्ली एनसीआर में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में गुरुवार को ही डीएम ने सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया। गुरुवार दोपहर के बाद यहां बारिश रुकी है, लेकिन हालात अभी भी ठीक नहीं हैं। कई जगहों पर पानी भरा हुआ है। ऐसे में गाजियाबाद में शुक्रवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। गाजियाबाद जिलाधिकारी ने जिले में अत्यधिक वर्षा को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों का दिनांक 10 जुलाई 2026 का अवकाश घोषित किया है।

उत्तराखंड के चार जिलों में स्कूल बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के कारण देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिलों में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल बंद रहे। वहीं, शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल में सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

मुंबई में स्कूल-कॉलेज खुले
मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। इस वजह से निचले इलाकों में जलभराव हो गया था। कई जगह बारिश के कारण हादसे भी हुए थे, जिनमें कई लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए थे। अब बारिश रुकने के बाद हालात सामान्य हुए हैं। ऐसे में स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नाश्ते में खाएं क्रीमी लेमन मशरूम, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

मशरूम  : मशरूम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मशरूम में विटामिन डी और फाइबर पाया जाता...
खाना पकाना 
नाश्ते में खाएं क्रीमी लेमन मशरूम, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

नई दिल्ली। Samsung, 22 जुलाई को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को पेश करने जा रही है।...
टेक-मित्र 
इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

मौसम 10 जुलाई: आज 18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की गति से हवा

नई दिल्ली। मौसम 10 जुलाई 2026: देश में अब मानसून का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। इस बीच...
राष्ट्रीय 
मौसम 10 जुलाई: आज 18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की गति से हवा

ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

अमेरिका ईरान युद्ध :खाड़ी में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान और अमेरिका एक दूसरे पर हमले जारी रखे हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

दिल्ली : यूपी-उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं और आने वाले...
शिक्षा-रोजगार 
भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत