आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही के समर्थन में जालौन में निकाला जुलूस

दोबारा जालौन का एसडीएम बनाए जाने की मांग की

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

उरई। आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही के समर्थन में शनिवार को सैकड़ों युवाओं और ग्रामीणों ने विशाल जुलूस निकालकर उन्हें दोबारा जालौन का एसडीएम बनाए जाने की मांग की।

शनिवार को उरई कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे से शुरू हुआ यह जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान लोगों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर रिंकू सिंह राही के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

राष्ट्रीय बजरंग दल की सम्पन्न हुई बैठक ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय बजरंग दल की सम्पन्न हुई बैठक

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रिंकू सिंह राही ने अपने कार्यकाल में निष्पक्ष और ईमानदारी से कार्य किया। आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया। उनका आरोप है कि थप्पड़ कांड विवाद के बाद रिंकू सिंह राही का तबादला कर दिया गया, जिससे आम लोगों में निराशा है। युवाओं और ग्रामीणों ने कहा कि उनका स्थानांतरण ईमानदार अधिकारियों का मनोबल गिराने वाला कदम है।

छात्रों ने नारे लगाते हुए कहा कि रिंकू राही का ट्रांसफर ईमानदारी पर धब्बा है और प्रशासन से तत्काल उन्हें पुनः जालौन में एसडीएम के पद पर तैनात करने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और ग्रामीण शामिल रहे। इस दौरान युवाओं और ग्रामीणों ने रिंकू सिंह राही के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें दोबारा जालौन में तैनात किए जाने की मांग की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र मे बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर ओडौली के पास बाइक की टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

प्रयागराज में अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.03 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित औद्योगिक थाना एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ), अपराध शाखा की संयुक्त टीम...