रामभक्तों पर गोली चलाने के लिए समाजवादी पार्टी माफी मांगे : सीएम योगी 

बस्ती को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने 504.34 करोड़ रुपये की दी सौगात

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 77 विकास परियोजनाओं से बदलेगी जिले की सूरत
  • सपा और कांग्रेस पर सीएम योगी ने लगाया राम विरोधी और संविधान विरोधी का आरोप

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बस्ती के हर्रैया और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों में 504.34 करोड़ रुपये की 77 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस को सनातन विरोधी करार देते हुए कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने के लिए समाजवादी पार्टी माफी मांगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या के बाद हर्रैया पहुंचे। यहां विकास की कुल 504.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें हर्रैया विधानसभा में 85.54 करोड़ रुपये की 22 नई परियोजनाओं का शिलान्यास और 275.76 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि कप्तानगंज विधानसभा में 62.08 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास और 80.96 करोड़ रुपये की पूर्ण हो चुकी 17 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। विकास कार्यों की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन विकास कार्यों से हर्रैया और कप्तानगंज के विकास की गति तेज होगी, क्योंकि वर्ष 2017 से पहले इन दोनों क्षेत्रों को विकास से उपेक्षित रखा गया और किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं किया गया लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। उन्हाेंने अपनी सरकार की हर क्षेत्र की उपलब्धियां गिनायीं।

उतरौला की सड़कों पर रेंग रही रफ्तार, जाम से बेहाल आमजन, वाहनों की लगी लंबी कतार ये खबर भी पढ़े : उतरौला की सड़कों पर रेंग रही रफ्तार, जाम से बेहाल आमजन, वाहनों की लगी लंबी कतार

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को विकास विरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये दोनों राम विरोधी और संविधान विरोधी हैं। इन दलों की जब सरकारें थीं तो गरीबों को लूटा जाता था और विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। उन्होंने कहा कि ये आज राम मंदिर की बात कर रहे हैं, ये दोनों पार्टियों ने हमेशा राम मंदिर और सनातन धर्म के विरोध में काम किया है। रामभक्तों पर गोली चलाने वाली समाजवादी पार्टी को अब माफी मांगनी चाहिए। सपा को कांवड़ यात्रा और पंचकोशी परिक्रमा रोकने के लिए माफी मांगनी चाहिए,लेकिन अब राम राज्य में न तो कांवड़ यात्रा रुकती है और न ही मंदिर का पैसा कब्रिस्तान के निर्माण पर खर्च हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हर्रैया और कप्तानगंज में विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी भारी धनराशि स्वीकृति की है और सरकार सनातन धर्म पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले कानून व्यवस्था इतनी खराब थी कि बहू बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। व्यापारी का व्यापार सुरक्षित नहीं थी, लेकिन अब प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है और अपराध करने वालों को सही जगह पहुंचा दिया गया है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री और बस्ती जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, एमएलसी सुभाष यदुवंश, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, विधायक अजय सिंह, विधायक दूधराम, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व विधायक रवि सोनकर, पूर्व विधायक सीपी शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत समेत स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हर्रैया विधानसभा में इन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय (पीएमश्री) का निर्माण, सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण संपर्क मार्ग, पर्यटन विकास, छात्रावास निर्माण, नगर पंचायत हर्रैया में गौशाला व अमृत सरोवर निर्माण और सिंचाई परियोजनाएं शामिल हैं। लोकार्पण वाली प्रमुख परियोजनाओं में राजकीय पालिटेक्निक हर्रैया, राजकीय महाविद्यालय भवन, अनेक प्रमुख मार्गों का निर्माण व चौड़ीकरण, सिंचाई एवं बाढ़ सुरक्षा कार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, छात्रावास, पर्यटन विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

कप्तानगंज विधानसभा में इन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास
शिलान्यास के तहत गोटवा-ऊंजी मार्ग, ललहवा-बाबा राम निहाल दास मार्ग, पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग के चौड़ीकरण, बाबा भारी नाथ शिव स्थल के पर्यटन विकास, ग्रामीण संपर्क मार्ग और सिंचाई परियोजनाएं प्रमुख हैं। यहां नगर पंचायत कप्तानगंज के कार्यालय भवन, वेलकम मंडप, विभिन्न ग्रामीण संपर्क मार्ग, सड़क चौड़ीकरण, पर्यटन विकास, स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण और सिंचाई की योजनाओं का लोकार्पण किया।

अयाेध्या में याेगी आदित्यनाथ ने दी विकास कार्याें की साैगातबस्ती पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने अयाेध्या जिले की बीकापुर विधानसभा क्षेत्र काे विकास कार्याें की साैगात दी। उन्हाेंने यहां 432 करोड़ रुपए लागत की 217 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। विकास खंड सोहावल के पास, अयोध्या में आयाेजित इस कार्यक्रम में उन्हाेंने विभिन्न योजना के लाभार्थियों को चेक व स्वीकृति पत्र वितरण भी किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड निजी चिकित्सालयों की गुणवत्ता,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

प्रोपेगेंडा : चीन की सेना ने भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को किया 'ध्वस्त' ?

बीजिंग: चीन की सेना ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को 'ध्वस्त' करते...
राष्ट्रीय 
 प्रोपेगेंडा : चीन की सेना ने भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को किया 'ध्वस्त' ?

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिनटों में होगी टिकट बुकिंग

टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज रेलवन ऐप चार करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार, देश का सबसे बड़ा टिकट...
राष्ट्रीय 
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिनटों में होगी टिकट बुकिंग

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चन्द के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों शिवांश सिंह उर्फ...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड निजी चिकित्सालयों की गुणवत्ता,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चन्द के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों शिवांश सिंह उर्फ...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

मुख्यमंत्री याेगी ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

-शिव मंदिर में की पूजा, बच्चों का अन्नप्राशन कराया मुख्यमंत्री ने
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण