नशे में धुत प्रधानाध्यापक क्लासरूम में लेट कर अश्लील गानों का ले रहे आनंद, वीडियो वायरल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

महोबा। यूपी के महोबा जनपद के एक सरकारी स्कूल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक नशे में धुत होकर ज्ञान के मंदिर में ही एलईडी पर अश्लील गाना बजा ब्रेंच पर लेट कर अपना मनोरंजन करता नजर आ रहा है। जबकि उनके पास में ही अन्य सामान भी रखा नजर आ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीएसए ने शुक्रवार को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

जनपद के चरखारी विकास खंड के टिकरी गांव के प्राथमिक विद्यालय का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल की स्मार्ट क्लासरूम में लगी एलइडी पर अश्लील भाेजपुरी गाना चल रहा है, जबकि बेंच पर लेटकर नशे में धुत प्रधानाध्यापक अश्लील गाने का आनंद ले रहा है।

69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात ये खबर भी पढ़े : 69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात

बताया जा रहा है कि गांव के ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व शिक्षक की हरकतों से तंग आकर बीएसए राहुल मिश्रा को शिकायती पत्र देकर बताया था कि जिले के काली पहाड़ी गांव निवासी रमेश चंद्र गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। जो विद्यालय के ऑफिस में ही निवास बनाए है और वह ज्यादातर समय नशे में ही धुत रहता है और बच्चों व अभिभावकों से अभद्र भाषा का प्रयाेग करता है। समय-समय पर वह स्कूल के अन्य शिक्षकों एवं गांव वालों से उधार रुपयों की मांग करता है, जिससे विद्यालय का नाम खराब हो रहा है।

इसके साथ ही ग्रामीणों के आरोप है कि गांव के अराजकतत्वों के साथ रात के समय विद्यालय परिसर में ही शराब की पार्टी की जाती है और स्कूल के समय प्रधानाध्यापक केवल अंडरबियर और तौलिया में रहता है। जब गांव का कोई व्यक्ति उनसे कुछ भी कहता है तो वह उस पर हरिजन एक्ट का केस करने की धमकी देता है। मामले को लेकर शुक्रवार को बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है, जांच रिपोर्ट आते ही शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

समझौतों के पालन में देरी से बिजली कर्मियों में रोष, संघर्ष समिति ने उठाई मांगें

ऊर्जा कर्मचारियों की समस्याओं पर समिति सख्त, लंबित मांगों के समाधान की मांग लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
समझौतों के पालन में देरी से बिजली कर्मियों में रोष, संघर्ष समिति ने उठाई मांगें

देवरिया में राजू विश्वकर्मा की हत्या पर भड़के अखिलेश, कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

बोले सरकार में नहीं मिल रहा किसी को न्याय लखनऊ। शुक्रवार देवरिया के रहने वाले राजू विश्वकर्मा की निर्मम हत्या...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में राजू विश्वकर्मा की हत्या पर भड़के अखिलेश, कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

अध्यापक भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को पांच फीसद अर्हता छूट बरकरार

मांग,आयोग की संस्तुतियों का तत्काल अनुपालन करें व संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित की जाये लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग...