वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुरुषों को छेड़ रही पांच महिलाएं गिरफ्तार

ये महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान कर रही थीं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी।वाराणसी में थाना सिगरा की एण्टी रोमियो टीम ने शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पिलर नंबर 59 के निकट से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। ये महिलाएं आते -जाते पुरुषों को अश्लील इशारे कर रही थीं और जिससे कई पुरुष असहज हो रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने सिगरा थाने में महिलाओं की हरकतों को लेकर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची महिला सिपाहियों ने पांच महिलाओं को मौके से हिरासत में ले लिया, जबकि दो महिलाएं भाग निकलीं।

सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुरुषाें से अभद्रता की शिकायत पर महिला पुलिसकर्मियो को भेज कर पांच महिलाओं को पकड़ा गया है। ये महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान कर रही थीं। गिरफ्तार हुई पांच महिलाओं में चार की उम्र लगभग 40 वर्ष है और एक महिला की उम्र 27 वर्ष की बताई जा रही है। इनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई के बाद मौत, हत्या का आरोप; दो आरोपी हिरासत में, तीन टीमें जांच में जुटीं ये खबर भी पढ़े : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई के बाद मौत, हत्या का आरोप; दो आरोपी हिरासत में, तीन टीमें जांच में जुटीं

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र मे बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर ओडौली के पास बाइक की टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

प्रयागराज में अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.03 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित औद्योगिक थाना एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ), अपराध शाखा की संयुक्त टीम...