वाराणसी में तीन लड़ाकू विमानों ने प्रस्तावित एयर शो में किया रिहर्सल

विमानों की गर्जना पड़ोसी जनपद तक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

—गंगा की लहरों के ऊपर विमानों को चक्कर काटते देख लोग रोमांचित,वीडियो बना किया वायरल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी) के नमोघाट और आसपास के घाटों के समीप गंगा नदी के मध्य धारा के ऊपर आसमान में शनिवार को तीन लड़ाकू (फाइटर जेट्स)विमानों को गर्जना के साथ चक्कर काटते देख राहगीर और शहरी ठहर से गए। विमानों की गड़गड़ाहट वाराणसी के साथ पड़ोसी जनपद चंदौली में भी गूंजती रही। विमानों की कलाबाजी दोनों जनपदों में कौतूहल का कारण बनी रही।

युवा और बच्चे खुले मैदान और घरों के छतों से इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में लगातार वायरल करते रहे। हालांकि इस संदर्भ में कोई अधिकारिक बयान अपराह्न दो बजे तक नहीं आया। लेकिन माना जा रहा है कि वाराणसी में नमोघाट पर गंगा के मध्य धारा के उपर आगामी अक्टूबर माह में एयर फोर्स डे पर प्रस्तावित एयर शो के पूर्वाभ्यास का एक हिस्सा है। भारतीय वायुसेना के स्थानीय अफसर भी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज के अभ्यास के लिए नमो घाट पर सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। एयरफोर्स के अधिकारी और जवान घाट पर सतर्क रहे। 

अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण समय पर पूरा करें, संचालन में न हो देरी: डीएम ये खबर भी पढ़े : अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण समय पर पूरा करें, संचालन में न हो देरी: डीएम

सुरक्षा कारणों से नमो घाट के फेस-2 के आगे लोगों के आवागमन को रोका गया था। सुरक्षा व्यवस्था के बीच आमलोग राजघाट पुल और सड़क से एयरफोर्स के अभ्यास को देख रोमांचित होते रहे। चर्चा रही कि राफेल और सूर्य किरण फाइटर जेट्स ने यहां पूर्वाभ्यास में भाग लिया। सुबह शुरू हुआ पूर्वाभ्यास लगभग 12.30 बजे तक चला। इस दौरान फाइटर जेट अलग-अलग एंगल में उड़ान भरते हुए नमो घाट के ऊपर कई बार चक्कर लगाते दिखे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार कर रहा: पंकज चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार कर रहा: पंकज चौधरी

नाबालिग बालिका काे 1.20 लाख रुपये में खरीदकर छाेटे भाई से शादी कराने वाला गिरफ्तार

सोनभद्र। जिले की एक किशोरी को एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदकर अपने छोटे भाई से विवाह कराने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग बालिका काे 1.20 लाख रुपये में खरीदकर छाेटे भाई से शादी कराने वाला गिरफ्तार

पौधरोपण सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित न रहे, उनका संरक्षण भी जरूरी : रेवती रमण सिंह

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने शनिवार को सरकार के 'एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पौधरोपण सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित न रहे, उनका संरक्षण भी जरूरी : रेवती रमण सिंह

अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए:डॉ. रागिनी

वाराणसी। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए:डॉ. रागिनी

उत्तर प्रदेश