अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण समय पर पूरा करें, संचालन में न हो देरी: डीएम
डीएम ने अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण और लंबित प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की
रामनाथ सिंह
- बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, उनमें बिजली समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें जल्द संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए, ताकि उनका संचालन बिना विलंब शुरू हो सके।
शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवनों के लिए भूमि चिन्हांकन, निर्माण कार्य की प्रगति तथा उचित दर की दुकानों के निलंबन एवं निरस्तीकरण के बाद नई नियुक्तियों से जुड़े लंबित प्रस्तावों की समीक्षा की।
ये खबर भी पढ़े : UPI से गलत खाते में चले गए ₹25 हजार, साइबर सेल ने वापस दिलाई पूरी रकम; पीड़ित ने ली राहत की सांसउन्होंने कहा कि जहां भूमि उपलब्ध है, वहां निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। निर्माणाधीन भवनों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। जिन भवनों का निर्माण अभी शेष है, उन्हें तय समय में पूरा कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
