वियतनाम में नाव पलटी 15 भारतीयों की मौत

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वियतनाम  : वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास कई भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव पलट गई। भारतीय दूतावास ने बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है। इनमें अधिकतर तमिलनाडु के रहने वाले हैं। पीएम मोदी ने भी घटना में दुख जाहिर किया है। भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "एक दुखद घटना में, कई भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव वियतनाम में फु क्वोक आइलैंड के पास पलट गई है।" दूतावास की तरफ से कहा गया कि जानकारी और मदद देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल और हनोई में दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।


पहले कंट्रोल रूम से +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 पर संपर्क किया जा सकता है। हनोई में दूसरे कंट्रोल रूम से +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है। भारतीय मिशन ने कहा कि वे किसी भी मदद और सवालों के लिए उपलब्ध हैं।

दिवाली, हनुक्का और क्वांजा पर अमेरिकी डाक सेवा जारी करेगी विशेष स्टाम्प सीरीज ये खबर भी पढ़े : दिवाली, हनुक्का और क्वांजा पर अमेरिकी डाक सेवा जारी करेगी विशेष स्टाम्प सीरीज

बोट में सवार थे 36 लोग
हादसे का शिकार हुई नाव में कुल 36 लोग सवार थे। इनमें 32 पर्यटक और चार क्रू मेंबर थे। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया। पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा, "वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों के साथ हुए नाव हादसे की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के जल्दी ठीक होने की मेरी प्रार्थना है। हमारी एम्बेसी और कॉन्सुलेट हर मुमकिन मदद कर रहे हैं। हमारे अधिकारी भी वियतनामी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।"


कैसे हुआ हादसा?
फु क्वोक विशेष आर्थिक क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे के आसपास हुआ। ओशन पीयर आइलैंड कंपनी की स्पीडबोट होन में रुट से आन थोई बंदरगाह तक पर्यटकों को ले जा रही थी। न्गोई से लगभग 400 मीटर की दूरी पर बोट पलट गई, जिससे नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए। पलटी हुई नाव को देखकर आसपास की टूरिस्ट बोट मदद के लिए आईं। बचाव कार्य में शामिल एक बोट के मालिक ने बताया कि उनकी बोट लगभग पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन बचाव अभियान में बाधा आई। कई पर्यटक पलटी हुई नाव के अंदर फंसे हुए थे और उन्हें निकालना आसान नहीं था। इस वजह से केवल कुछ ही लोगों को होश में बाहर निकाला जा सका। घटना के समय समुद्र में बड़ी-बड़ी लहरें उठ रही थीं। हालांकि, बारिश नहीं हो रही थी और अन्य पर्यटक बोट भी चल रही थीं

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आतंकवादी इम्तियाज़ अहमद कंडू के पाकिस्तान भाग जाने का शक

  श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने 2013 के एक आतंकी हमले मामले में हिज्बुल मुजाहिदीन के सोपोर...
राष्ट्रीय 
आतंकवादी इम्तियाज़ अहमद कंडू के पाकिस्तान भाग जाने का शक

जगन्नाथ रथ यात्रा के अनसुने रहस्य, जिनके आगे विज्ञान भी है हैरान

जगन्नाथ रथ यात्रा : पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि रहस्यों, पौराणिक कथाओं और अनोखी...
विचार मित्र 
जगन्नाथ रथ यात्रा के अनसुने रहस्य, जिनके आगे विज्ञान भी है हैरान

 इन आदतों को वास्तु शास्त्र में माना गया है अशुभ

आदतों  : अक्सर लोग जीवन में आने वाली मुश्किलों का कारण ग्रहों की स्थिति या खराब समय को मानते हैं।...
लाइफस्टाइल 
 इन आदतों को वास्तु शास्त्र में माना गया है अशुभ

 इंग्लैंड ने पांच मैचों की इस सीरीज में भारत को 4-0 से हरा दिया

श्रेयस अय्यर :श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है। उनकी कैप्टन्सी में टीम इंडिया...
खेल 
 इंग्लैंड ने पांच मैचों की इस सीरीज में भारत को 4-0 से हरा दिया

वियतनाम में नाव पलटी 15 भारतीयों की मौत

वियतनाम  : वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास कई भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव पलट गई।...
अंतर्राष्ट्रीय 
वियतनाम में नाव पलटी 15 भारतीयों की मौत

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस