‘मेटा’ ने वापस लिया इंस्टाग्राम फोटोज से Ai इमेज बनाने वाला फीचर

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरंट कंपनी मेटा ने दुनियाभर में भारी विरोध के बाद अपने नए और विवादित एआई फीचर को वापस ले लिया है। यह फीचर लोगों को इंस्टाग्राम अकाउंट्स की फोटोज का इस्तेमाल करके एआई जनरेटेड फोटो बनाने की सुविधा देता था। दुनियाभर में इस फीचर का विरोध किया गया, क्योंकि लोगों की प्राइवेसी के लिए खतरा था। मेटा ने फीचर का बचाव करने की कोशिश की। यह भी ऑप्शन दिया कि लोग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की फोटोज को प्रोटेक्ट कर सकते हैं। हालांकि फीचर का विरोध जारी रहा और अब मेटा ने इसे वापस ले लिया है।

आसान भाषा में समझाएं तो मेटा एआई में लोगों को इमेज जनरेट करने की सुविधा दी गई थी जिसका तरीका यह भी था कि लोग उन पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स को @-मेंशन कर सकते थे जिनका वे रेफरेंस लेना चाहते हैं। इसे लोगों ने सही नहीं माना।
कुल मिलाकर मेटा चाहती थी कि लोग पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स से प्रेरणा लेकर एआई जनरेटेड इमेजेस बना सकें, लेकिन लोगों को यह तरीका पसंद नहीं आया और भारी विरोध के बाद इस फीचर को हटा दिया गया है।

इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा ये खबर भी पढ़े : इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

क्या कहा है कंपनी ने
रिपोर्टों के अनुसार, मेटा ने कहा है कि वह इसी हफ्ते लॉन्च किए गए एक एआई फीचर को बंद कर रही है, जो यूजर्स को पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स का इस्तेमाल करके तस्वीरें बनाने की सुविधा देता था। प्राइवेसी को लेकर बड़े पैमाने पर हुई आलोचना के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।

हमारा मकसद एक उपयोगी और रचनात्मक टूल देना था, साथ ही लोगों को यह कंट्रोल देना था कि उनके पब्लिक कंटेंट का इस तरह से इस्तेमाल हो या नहीं। हमें जो फीडबैक मिला, उससे पता चला कि यह फीचर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, इसलिए अब यह उपलब्ध नहीं है। - मेटा

मंगलवार को लॉन्च हुआ था फीचर
मेटा ने बीते मंगलवार को ही 'म्यूज इमेज' एआई मॉडल के साथ नए फीचर को लॉन्च किया था। यह मेटा की सुपरइंटेलिजेंस लैब्स की ओर से बनाया गया उसका पहला इमेज-जेनरेशन मॉडल है। हालांकि मेटा एआई पर इस एआई मॉडल का विकास जारी रहेगा, लेकिन इंस्टाग्राम अकाउंट्स को टैग करके इमेज बनाने वाले फीचर को बंद कर दिया गया है। (REF. )

अब आगे क्या?
मेटा ने सिर्फ इंस्टाग्राम इमेज से रेफरेंस लेने की सुविधा को बंद किया है। कंपनी ने कहा है कि म्यूज इमेज का रोलआउट अपने तय समय पर ही है। कंपनी के अनुसार, यह एआई मॉडल अपनी एडवांस रीजनिंग क्षमताओं की मदद से कठिन निर्देशों को समझ सकता है और कई तस्वीरों को मिलाकर एक सिंगल आउटपुट तैयार कर सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आतंकवादी इम्तियाज़ अहमद कंडू के पाकिस्तान भाग जाने का शक

  श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने 2013 के एक आतंकी हमले मामले में हिज्बुल मुजाहिदीन के सोपोर...
राष्ट्रीय 
आतंकवादी इम्तियाज़ अहमद कंडू के पाकिस्तान भाग जाने का शक

जगन्नाथ रथ यात्रा के अनसुने रहस्य, जिनके आगे विज्ञान भी है हैरान

जगन्नाथ रथ यात्रा : पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि रहस्यों, पौराणिक कथाओं और अनोखी...
विचार मित्र 
जगन्नाथ रथ यात्रा के अनसुने रहस्य, जिनके आगे विज्ञान भी है हैरान

 इन आदतों को वास्तु शास्त्र में माना गया है अशुभ

आदतों  : अक्सर लोग जीवन में आने वाली मुश्किलों का कारण ग्रहों की स्थिति या खराब समय को मानते हैं।...
लाइफस्टाइल 
 इन आदतों को वास्तु शास्त्र में माना गया है अशुभ

 इंग्लैंड ने पांच मैचों की इस सीरीज में भारत को 4-0 से हरा दिया

श्रेयस अय्यर :श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है। उनकी कैप्टन्सी में टीम इंडिया...
खेल 
 इंग्लैंड ने पांच मैचों की इस सीरीज में भारत को 4-0 से हरा दिया

वियतनाम में नाव पलटी 15 भारतीयों की मौत

वियतनाम  : वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास कई भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव पलट गई।...
अंतर्राष्ट्रीय 
वियतनाम में नाव पलटी 15 भारतीयों की मौत

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस