तालुका विधिक सेवा समितियों के पदेन सचिवों के साथ आयोजित हुई बैठक

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर,  जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह द्वारा तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के पदेन सचिवों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना था।

बैठक के दौरान सचिव महोदय ने तालुका स्तर पर विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने, पात्र व जरूरतमंद लोगों तक नि:शुल्क विधिक सेवाएँ पहुँचाने, प्री-लिटिगेशन मामलों के अधिकतम निस्तारण, लोक अदालतों की सफलता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विधिक साक्षरता कार्यक्रमों को गति देने के निर्देश दिये।

 थाना महुली पुलिस द्वारा कम्युनिटी यूनिट की बैठक सम्पन्न ये खबर भी पढ़े :  थाना महुली पुलिस द्वारा कम्युनिटी यूनिट की बैठक सम्पन्न

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर कम्युनिटी मीडियेटर चिन्हित करने तथा आगामी विशेष अभियानों, विधिक जागरूकता शिविरों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विधिक साक्षरता कार्यक्रम तथा कमजोर वंचित वर्गों तक विधिक सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सचिव महोदय ने सभी पदेन सचिवों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएँ। सभी पदेन सचिवों ने जनसामान्य को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान तालुका धनघटा से नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा, तालुका मेहदावल से नायब तहसीलदार प्रियंका, तालुका खलीलाबाद से नायब तहसीलदार प्रेम नारायण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

थाने में दलित युवक की पिटाई के बाद मौत पर भड़के अखिलेश, बोले भाजपा राज में पुलिस बेलगाम

आरोप पुलिस पीडीए समाज पर लगातार कर रही अत्याचार लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने...
उत्तर प्रदेश 
थाने में दलित युवक की पिटाई के बाद मौत पर भड़के अखिलेश, बोले भाजपा राज में पुलिस बेलगाम

35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

अब विजिलेंस उनके परिजनों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

पत्रकार के साथ किए गए  दुर्व्यवहार की जांच को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला एसएसपी से 

विभिन्न संगठनों के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष  व प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद 