संत कबीर नगर, 14 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* विश्व युवा कौशल दिवस के सुअवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डी0डी0यू0 जी0के0वाई0, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन के संयुक्त तत्वावधान में आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चकदही में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने बताया है कि उक्त रोज़गार मेले में 169 लाभार्थियों एवं 11 प्रतिष्ठित कंपनियों (Leg Pro Solution, Unique Solutions Pvt. Ltd, LIC India, PU Parivahan Vibhag, SBI Life Insurance, Amazon, Shiv Sakti, Giga Carpool, Umoja Market Place Pvt.Ltd, Spark Minda, Sarvsidhi Management Consultancy Pvt. Ltd.) द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में कुल 42 युवाओं को रोज़गार दिया गया।
संयुक्त निदेशक प्रशि०/शिशिक्षु, बस्ती मण्डल, बस्ती द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं साक्षात्कार में चयनित लाभार्थियों को ऑफर लेटर/LOI वितरित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन किया गया।
उक्त रोज़गार मेले में संयुक्त निदेशक प्रशि0/शिशिक्षु, बस्ती मण्डल, बस्ती, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 खलीलाबाद एवं हैसर बाजार, समस्त एम0आई0एस0 प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं समस्त ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।