ग्राम प्रधान के बेटे से मारपीट का मामलाः घटना कैमरे में कैद, डीआईजी ,एसपी से न्याय की गुहार

आरोपियों की गिरफ्तारी और नाम बढ़ाने की मांग

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग गांव में ग्राम प्रधान के बेटे के साथ कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने डीआईजी  और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  पुलिस पर कई आरोपियों के नाम मुकदमे से हटाने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित गुलाम हुसैन ने डीआईजी, एस.पी. को दिये पत्र में कहा है  कि गत 4 जुलाई  को उनके पुत्र सद्दाम हुसैन पर गांव के कुछ लोगों ने कथित रूप से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान उनके दूसरे पुत्र अफजल हुसैन और अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हुई है और उसका वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गंभीर चोटों के बावजूद पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उनका कहना है कि घटना में शामिल कई आरोपियों के नाम भी मुकदमे से हटा दिए गए हैं, जबकि उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। पीड़ित ने मांग की है कि सभी नामजद आरोपियों गांव के ही सलाहुद्दीन, शहाबुद्दीन उर्फ ऐनुद्दीन पुत्रगण जलालुद्दीन,  जमाल अहमद पुत्र याकूब, अब्दुल्लाह पुत्र अली हुसन के साथ ही अन्य 5 के नाम मुकदमे में शामिल कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित आरोपियों की होगी। पीड़ित ने डीआईजी और पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मुकदमे में छूटे हुए आरोपियों के नाम जोड़ने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय पेंशन अदालत का सफल आयोजन

आश्रितों की पेंशन तथा सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई गोण्डा। देवीपाटन मण्डल मुख्यालय स्थित महाराजा सुहेलदेव सभागार में...
उत्तर प्रदेश 
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय पेंशन अदालत का सफल आयोजन

पर्यावरण संरक्षण हेतु 40000 पौधारोपण किया गया ,

प्रतापगढ़। दिनांक 12.07.2026 को शासन की मंशानुसार पौध रोपण महायज्ञ "एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के अंतर्गत  खेत तालाब...
पर्यावरण संरक्षण हेतु 40000 पौधारोपण किया गया ,

हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़वाने वाले अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार कर रहे: योगी

-यूपी को मिले 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, सवा तीन करोड़ युवाओं को एमएसएमई में मिला रोजगार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़वाने वाले अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार कर रहे: योगी

अवैध कारोबार में लिप्त दवा विक्रेताओं को चिन्हित कर होगी कठोर कार्रवाई - दीपा लाल

बस्ती - मंगलवार को फार्मासिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने नवागत औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी ‘सहायक आयुक्त, औषधि’ का स्वागत करने के साथ...