बदला लेना हमारे देश की मांग निश्चित रूप से पूरा किया जाना चाहिए:खामेनेई

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

तेहरान : ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से बात करने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन दूसरी तरफ वे ईरान को धमकी भी दे रहे हैं। तो वहीं के ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई का बड़ा बयान सामने आया है। मुज्तबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के 'बेगुनाह खून' का बदला लेने की कसम खाई है। अपने पिता और पूर्ववर्ती सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार के बाद अपने पहले संदेश में, सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने सरकारी मीडिया पर जारी एक लिखित बयान में कहा कि "बदला लेना हमारे देश की मांग है और इसे निश्चित रूप से पूरा किया जाना चाहिए।"

मुज्तबा खामेनेई का बड़ा बयान
कब हुई थी पूर्व सुप्रीम लीडर की हत्या

ईरान की दोटूक, कतर में अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं, होर्मुज में हालात कुछ बेहतर हुए ये खबर भी पढ़े : ईरान की दोटूक, कतर में अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं, होर्मुज में हालात कुछ बेहतर हुए

खामेनेई ने उन लाखों लोगों का आभार व्यक्त किया जो उनके पिता के अंतिम संस्कार में "दुश्मन को पस्त करने वाली और ऐतिहासिक उपस्थिति" के साथ शामिल हुए थे। उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को ईरान युद्ध की शुरुआत में ही हुए एक हवाई हमले में मौत हो गई। ईरान ने कई दिनों तक चले अंतिम संस्कार समारोह के बाद, जिसमें उनके शव को ईरान और इराक के कई शहरों में ले जाया गया था, इस हफ़्ते दफ़ना दिया गया।

तनाव कम करने की हो रही कोशिश
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची, होर्मुज़ (Strait of Hormuz) को लेकर चल रही बातचीत के सिलसिले में ओमान पहुंचे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के साथ फ़ोन पर बातचीत में "MoU के तहत किए गए वादों को निभाने के महत्व" पर ज़ोर दिया है।

ट्रंप की धमकी, अराघची ने दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान ने उनकी हत्या करने की कोशिश की, तो अमेरिका इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान पर 1,000 मिसाइलें दागने के लिए तैयार हैं और इसके बाद हज़ारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।
 
उनकी इस धमकी पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अंतरिम समझौते का पालन नहीं करने पर अमेरिका की आलोचना की और चेतावनी दी कि प्रशासन के कदम तय किए गए वादों का साफ़ उल्लंघन दिखाते हैं।
24 घंटे से भी कम समय में क्षतिग्रस्त पुल को ईरान ने ठीक किया
ईरान की रेडियो और टेलीविज़न समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि गोलेस्तान प्रांत के अक्काला काउंटी में स्थित वह पुल, जो पहले अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त हो गया था, अब फिर से चालू हो गया है। गोलेस्तान के गवर्नर अली-असगर तहमास्बी ने कहा कि हमले के 24 घंटे से भी कम समय में क्षतिग्रस्त पुल का फिर से खुलना "दुश्मनों की धमकियों और हरकतों का प्रांत की ओर से एक व्यावहारिक जवाब है"।

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मप्रः ग्वालियर में क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर चार्टर्ड एकाउंटेंट से 21.05 करोड़ की ठगी

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर ठगों ने अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी की वारदात को अंजाम...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः ग्वालियर में क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर चार्टर्ड एकाउंटेंट से 21.05 करोड़ की ठगी

टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई

टमाटर : भारतीय रसोई में टमाटर एक ऐसी चीज है जिसके बिना हर सब्जी अधूरी है. बाजार में इसकी डिमांड...
खेती-बाड़ी 
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई

चांदी की कीमतों में 5,000 रुपये की बंपर तेजी

सोना-चांदी हुआ महंगा :दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी, दोनों कीमती धातुओं की कीमत में बढ़ोतरी...
कारोबार 
चांदी की कीमतों में 5,000 रुपये की बंपर तेजी

 हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना राजमा कबाब बनाए 

राजमा कबाब  : ज्यादातर घरों में राजमा की सब्जी बनती है, लेकिन अगर आप राजमा लवर हैं तो इससे स्वादिष्ट...
खाना पकाना 
 हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना  राजमा कबाब बनाए 

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया

बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया