शराब लिवर ही नहीं वरन इसका असर दिल और दिमाग पर सबसे घातक  

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

शराब से दिमाग पर असर :शराब शरीर के लिए हानिकारक है, लेकिन लोगों को लगता है कि इससे सिर्फ लिवर खराब होता है। लिवर के लिए शराब सबसे घातक होती है, लेकिन इसका असर आपके दिल और दिमाग पर भी पड़ता है। शराब पीने से हार्ट डिजीज का खतरा काफी बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो मस्तिष्क भी शराब से होने वाले नुकसान के प्रति उतना ही संवेदनशील होता है, जितना लिवर और दिल होते हैं। यहां तक ​​कि कम मात्रा में शराब भी दिमाग की गतिविधि और सूचना को ग्रहण करने और याद रखने की क्षमता को प्रभावित करती है।

 शुरुआत में ये बदलाव मामूली लगें, लेकिन शराब पानी से दिमाग का कामकाज रोजाना प्रभावित होता है।

पेट ही नहीं, शरीर भी देता है खराब गट हेल्थ के संकेत ये खबर भी पढ़े : पेट ही नहीं, शरीर भी देता है खराब गट हेल्थ के संकेत

शराब का दिमाग पर असर
शराब से प्रभावित होने वाली पहली मस्तिष्क संरचनाओं में से एक हिप्पोकैम्पस है, जो याद करने और सीखने की प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मस्तिष्क का यह हिस्सा मस्तिष्क कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। इससे आपको रोज की हुई घटनाओं को याद रखना मुश्किल हो जाता है। यह एक तरह का ब्लैकआउट है जिसमें आप जागे हुए और एक्टिव रहते हैं लेकिन आपको कुछ भी याद नहीं रहता। इससे याददाश्त कम होती है और बेहोशी जैसा अनुभव होता है।

एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता कम
शराब सिर्फ याददाश्त को ही कमजोर नहीं करती। यह मस्तिष्क के फ्रंटल लोब को भी प्रभावित करती है, जो ध्यान, योजना, निर्णय और इंपल्स कंट्रोल करने के लिए जिम्मेदार होता है। कॉग्निटिव डिक्लाइन सिर्फ याददाश्त में गिरावट नहीं है। इससे बातचीत को समझना, नाम याद रखना, निर्णय लेना या सरल समस्याओं को हल करना, अब उनमें अधिक समय लग सकता है और वे अधिक कठिन हो सकती हैं। समय के साथ, इससे काम पर, स्कूल में या रोजमर्रा की गतिविधियों के दौरान ध्यान केंद्रित करना, एक साथ कई काम करना और सही निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है।

शराब से नींद खराब  
कुल लोगों को लगता है कि शराब पीने से नींद बेहतर आती है, लेकिन वास्तव में नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है। डॉक्टर पंडिता के अनुसार, शराब गहरी नींद और आरईएम नींद दोनों को बाधित करती है, जो यादों को मजबूत करने और मस्तिष्क के कामों को बहाल करने में मदद करने वाली अवस्थाएं हैं। इससे खराब क्वालिटी वाली नींद से लोगों को अगले दिन ध्यान केंद्रित करने में कमी, सोचने में धीमापन और नई जानकारी सीखने में कम क्षमता महसूस हो सकती है।

शराब पीने से शरीर में विटामिन की कमी 
बार-बार ज्यादा शराब पीने से शरीर में विटामिन बी1 यानि थायमिन का स्तर कम होने लगता है। जो हेल्दी ब्रेन के कामकाज के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। थायमिन की कमी मस्तिष्क के उन हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती है जो याद रखने और कॉग्निटिव फंक्शन में शामिल होते हैं, जिससे वर्निके एन्सेफेलोपैथी और कोर्साकॉफ सिंड्रोम जैसे गंभीर तंत्रिका संबंधी विकारों का खतरा बढ़ जाता है।

अलग-अलग लोगों पर अलग होता है असर
शराब का असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग होता है। जितना अधिक समय तक वे शराब पीते हैं, जितनी अधिक मात्रा में पीते हैं, स्वास्थ्य में गिरावट का खतरा उतना ही बढ़ जाता है। उम्र पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याएं, आनुवंशिकता और पोषण भी मस्तिष्क की शराब के प्रति प्रतिक्रिया को प्रभावित करते हैं।

दिमाग को कैसे सुरक्षित रखें
डॉक्टर पंडिता ने बताया कि भूलने की बीमारी, एकाग्रता में कमी और सोचने की क्षमता कम होने को हमेशा बुढ़ापे या बिजी लाइफस्टाइल समझकर नजरअंदाज न करें। भूलने की बीमारी, ध्यान लगाने में कठिनाई, सोचने की क्षमता कम या निर्णय लेने में स्पष्ट बदलाव का एक कारण शराब भी हो सकती है। ऐसे में शराब से दूर रहें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मप्रः मुख्यमंत्री आज 1.25 लाड़ली बहनों को ट्रांसफर करेंगे योजना की 1835 करोड़ रुपये की राशि

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे। 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज 1.25 लाड़ली बहनों को ट्रांसफर करेंगे योजना की 1835 करोड़ रुपये की राशि

कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर तीसरे दौर के हमले शुरू

अमेरिका ने आईआरजीसी पर कमर्शियल कार्गो जहाज पर हमले का आरोप लगाया। हमले में जहाज को भारी नुकसान, चालक दल...
अंतर्राष्ट्रीय 
कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर तीसरे दौर के हमले शुरू

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य 'अगले आदेश तक' बंद करने का किया दावा, दी चेतावनी

आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अगले आदेश तक बंद करने का दावा किया। अमेरिका के सैन्य हस्तक्षेप को बंद करने...
अंतर्राष्ट्रीय 
आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य 'अगले आदेश तक' बंद करने का किया दावा,  दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी