पानीपत:  सफाई कर्मियाें की हड़ताल खत्म, हरियाणा सरकार ने कई मांगे मानी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

पानीपत । हरियाणा के गांवों में अब चार सौ की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त होगा और सरकार की तरफ से डयूटी के दौरान मृत्यु होने की सूरत में आश्रितों को एक पक्की नौकरी तथा 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की यह मांगें पूरी किए जाने के बाद राज्य में करीब एक माह से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को खत्म हो गई। आज से सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

शुक्रवार को देररात पानीपत में हड़ताली कर्मचारियों के संगठन तथा प्रदेश सरकार के बीच बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी। हरियाणा सरकार की तरफ से सामाजिक न्याय आधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी तथा विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव यशपाल, पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और विभाग के महानिदेशक सहित कई आला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने मांगों के वित्तीय व कानूनी पहलुओं को तुरंत मंजूरी दी।

विभागीय अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मचारी पिछले एक माह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। हड़ताल के दौरान कई जगहों पर कचरे के ढेर लग गए।

बीती रात कई घंटे तक चली बैठक में राज्य सरकार ने 18 में से 17 मांगों को मान लिया, जिसके बाद यूनियन ने हड़ताल को तुरंत प्रभाव से वापस लेने का ऐलान कर दिया। सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के कारण इसे लंबित कर दिया गया। प्रदेशभर के सफाईकर्मी स्थाई नौकरी, वेतन बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे।

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांग थी कि 31 दिसंबर 2005 के हाईकोर्ट के आदेशानुसार सभी कच्चे सफाई कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए। ये मामला हाई कोर्ट के एक फैसले से जुड़ा है, इसलिए सरकार इस कानूनी फैसले की गहनता से समीक्षा करेगी और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस एक मांग को छोडक़र बाकी सभी 17 मांगों पर पूर्ण सहमति बन गई है।

अब प्रत्येक गांव में प्रति 400 व्यक्ति की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा, जिससे काम का बोझ कम होगा और नए रोजगार मिलेंगे। न्यूनतम वेतन को तुरंत प्रभावी रूप से लागू करवाया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों का वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता और झाड़ू-कस्सी जैसे औजार खरीदने के भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी।

सफाईकर्मियों के लिए एक्स-ग्रेशिया पॉलिसी लागू होगी। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर मृतक के परिजनों को ₹50 लाख का मुआवजा और एक पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी। सामान्य मृत्यु पर भी आश्रित को नौकरी मिलेगी। सेवाकाल पूरा होने के बाद सेवानिवृत्ति पर कर्मचारियों को एकमुश्त ₹10 लाख रुपए और ग्रेच्युटी का पूरा लाभ दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर