7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी फूफा गिरफ्तार, मोहम्मदी पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा
तलहा हसन
लखीमपुर-खीरी,04 जून(तरूणमित्र)। जनपद खीरी में 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मोहम्मदी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। पुलिस के अनुसार, थाना मोहम्मदी में 2 जून 2026 को एक 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पीड़िता का फूफा है और घटना के बाद से फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को मोहम्मदी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित विश्वकर्मा (33) को शंकरपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना मोहम्मदी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र चौरसिया एवं आरक्षी आकाश गंगवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय देवांश सिंह खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
