आगनबाड़ी में सुपरवाइजर बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बांदा।उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में साइबर क्राइम पुलिस थाना और कोतवाली देहात की संयुक्त टीम ने आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर बनाने और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से ठगी के 1,00,120 रुपये भी बरामद किए हैं।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित की पहचान खप्टिहाकलां निवासी महेश कुमार के रूप में की। संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को उसे कोतवाली देहात क्षेत्र के करहिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से ठगी की रकम एक लाख रुपये की रकम बरामद हुई।

कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहने पर भड़के विधायक ये खबर भी पढ़े : कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहने पर भड़के विधायक

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित मूल रूप से पैलानी क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में कानपुर में गार्ड की नौकरी करता है। उसने योजनाबद्ध तरीके से बांदा और आसपास के गांवों में आंगनबाड़ी में नौकरी करने की इच्छुक महिलाओं की जानकारी जुटाई। साथ ही इंटरनेट के माध्यम से आंगनबाड़ी विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी भी एकत्र की।

इसके बाद आरोपित ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर बरगहनी निवासी छितानी से संपर्क किया और उनकी बहू को सुपरवाइजर बनाने तथा अन्य महिलाओं को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। विश्वास में लेने के बाद उसने पैसे मंगाने के लिए कानपुर के कुछ ज्वेलर्स की दुकानों के क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया। पीड़ितों से उन्हीं क्यूआर कोड पर रकम ट्रांसफर कराई गई। बाद में आरोपित ने उन दुकानों से आभूषण खरीदे और उन्हें कम कीमत पर बेचकर नकदी हासिल कर ली।

सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि आरोपित ने अपनी पहचान छिपाने और सबूत नष्ट करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिए थे, ताकि वह पुलिस की पकड़ से बच सके।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित ने इसी तरह की ठगी की घटनाओं को अन्य स्थानों पर भी अंजाम दिया है या नहीं तथा अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। मामले की गहन जांच जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग, जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेगा सवर्ण आर्मी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 21...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग, जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेगा सवर्ण आर्मी

राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी पर किरेन रिजिजू का जवाब

राज्यसभा में हंगामे के बाद सभा सोमवार तक के लिए स्थगित नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी पर किरेन रिजिजू का जवाब

सीएम कार्यालय, मुंबई मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय, मुंबई की महापौर रितु तावड़े और शहर के प्रमुख ठिकानों को बम से उड़ाने की...
महाराष्ट्र 
सीएम कार्यालय, मुंबई मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

बसपा नेता उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में लाखों लाेगाें ने नम आंखाें से दी विदाई

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा से लगातार तीन बार विधायक रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा नेता उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में लाखों लाेगाें ने नम आंखाें से दी विदाई

उत्तर प्रदेश

आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग, जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेगा सवर्ण आर्मी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 21...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग, जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेगा सवर्ण आर्मी

बसपा नेता उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में लाखों लाेगाें ने नम आंखाें से दी विदाई

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा से लगातार तीन बार विधायक रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा नेता उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में लाखों लाेगाें ने नम आंखाें से दी विदाई

केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग, 50 बच्चे सुरक्षित शिफ्ट

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी मरीज, तीमारदार या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग, 50 बच्चे सुरक्षित शिफ्ट