लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं भारतीय सेना की मुख्यालय मध्य कमान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में  05 जून, 2026 को लखनऊ छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “बाढ़ एवं बाढ़ से सम्बन्धित आपदाएं” विषय पर राष्ट्रीय स्तर की नागरिक-सैन्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस बहु-हितधारक कार्यक्रम में आपदा प्रबन्धन से जुड़े विभिन्न प्रमुख संस्थानों, पूर्व चेतावनी एजेंसियों, रेस्पॉन्स फोर्सेज, राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरणों तथा वरिष्ठ नागरिक एवं सैन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखण्ड एवं मध्य प्रदेश राज्यों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

ये खबर भी पढ़े : बी-पैक्स लाखुन में यूरिया कालाबाजारी का आरोप,वायरल वीडियो से हड़कंप

आगामी मानसून सत्र को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित यह संगोष्ठी बाढ़ जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व चेतावनी प्रसारण, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं पुनर्वास कार्यों से जुड़े विभिन्न हितधारकों के मध्य समन्वय एवं तैयारी को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुई। संगोष्ठी के दौरान जलवायु परिवर्तन एवं जलवायु परिवर्तनशीलता से उत्पन्न चुनौतियों, जैसे अत्यधिक वर्षा, फ्लैश फ्लड, शहरी बाढ़, बादल फटना, भूस्खलन एवं आकाशीय बिजली जैसी घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगोष्ठी में सरकार और समाज के समग्र दृष्टिकोण को प्रभावी आपदा जोखिम प्रबन्धन हेतु आवश्यक बताया गया। प्रतिभागियों ने संस्थागत समन्वय, तकनीकी नवाचार एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को आपदा न्यूनीकरण को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), केन्द्रीय जल आयोग (CWC), राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केन्द्र (NRSC), भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), फ्लड मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन एंड सर्विलांस सेंटर (FMISC) एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (NDMA) के वरिष्ठ प्रतिनिधियों द्वारा बाढ़ पूर्वानुमान, मौसम निगरानी, उपग्रह आधारित निगरानी, आकाशीय बिजली पूर्वानुमान, प्रभाव आधारित पूर्वानुमान, कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) एवं सचेत (SACHET) आधारित चेतावनी प्रसारण प्रणाली पर नवीनतम तकनीकी प्रगति से अवगत कराया गया।

भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), उत्तर प्रदेश पुलिस/पीएसी (फ्लड), उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा तथा भारतीय रेल जैसी विभिन्न रेस्पॉन्स एजेंसियों द्वारा बाढ़ एवं बाढ़ सम्बन्धित आपदाओं के दौरान अपनाई गई कार्यप्रणालियों, तैयारी एवं अनुभवों को साझा किया गया।

उत्तराखण्ड, बिहार, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरणों द्वारा बाढ़ प्रबन्धन, पूर्व चेतावनी प्रसारण, सामुदायिक जागरूकता, आपदा न्यूनीकरण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से सम्बन्धित अपने अनुभव, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियां एवं नवाचार प्रस्तुत किये गये। प्रस्तुतियों में राज्य-विशिष्ट बाढ़ प्रबन्धन रणनीतियों, सामुदायिक तैयारी, तकनीक आधारित हस्तक्षेपों एवं विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय तंत्र पर विशेष बल दिया गया।

संगोष्ठी ने विभिन्न आपदा प्रबन्धन एजेंसियों एवं हितधारकों की भूमिका एवं उत्तरदायित्वों को समझने तथा नवीन प्रवृत्तियों, तकनीकी प्रगति एवं श्रेष्ठ प्रथाओं के आदान-प्रदान हेतु एक प्रभावी मंच प्रदान किया। विचार-विमर्श के दौरान आपदा संवेदनशीलता, आपदा प्रबन्धन में तकनीक का उपयोग, प्राकृतिक आपदाओं की आर्थिक लागत, इन्सीडेन्ट रिस्पॉन्स सिस्टम तथा पूर्व आपदाओं से प्राप्त सीख पर विशेष चर्चा की गई।

यह संगोष्ठी ज्ञान विनिमय, क्षमता विकास, रणनीतिक योजना निर्माण एवं नागरिक-सैन्य समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई। इसने विभिन्न हितधारकों को आपसी सहयोग बढ़ाने, परिचालन अनुभव साझा करने तथा आपात स्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया हेतु तैयारी को और सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जल शक्ति एवं बाढ़ राहत मंत्री उत्तर प्रदेश श्री स्वतंत्र देव सिंह ने आपदा प्रबन्धन में तैयारी, संस्थागत समन्वय, सामुदायिक लचीलापन एवं नेतृत्व की भूमिका पर विशेष बल दिया। 

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी