सीवान: बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा, महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान । बिहार जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी गोवासी टोला में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में बिजली करंट लगने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने गया एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका की पहचान गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी गायित्री देवी (35) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान कमली राय के पुत्र राजेश कुमार (22) के रूप में हुई है, जिसका इलाज भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गायित्री देवी अपने घर में थीं। इसी दौरान घर में लगी लोहे की सीढ़ी में अचानक बिजली प्रवाहित हो गई। सीढ़ी के संपर्क में आते ही वह करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें बचाने के प्रयास में राजेश कुमार भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गायित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक का उपचार जारी है।

घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मृतका के घर के समीप 220 वोल्ट का बिजली तार काफी नीचे लटका हुआ था, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी।

ग्रामीणों के अनुसार, कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने स्वयं रस्सी के सहारे तार को हटाकर सुरक्षित किया। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते बिजली विभाग ने कार्रवाई की होती तो इस दुर्घटना को टाला जा सकता था।

गायित्री देवी अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। इनमें 10 वर्षीय पुत्री एकता कुमारी, छह वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार तथा दो वर्षीय एक अन्य पुत्र शामिल हैं। मां की असमय मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका का पति दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के चीत्कार और मासूम बच्चों की बिलखती आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। ग्रामीणों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर श्रद्धालुओं को विशेष सौगात, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई गति ये खबर भी पढ़े : 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर श्रद्धालुओं को विशेष सौगात, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई गति

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन