पत्नी से बातचीत और पैसों के विवाद में युवक की हत्या, एसपी ने किया खुलासा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिम चंपारण(बगहा)। बगहा पुलिस जिला के बथवरिया थाना क्षेत्र में 27 मई को बरामद शव का उद्भेदन बथवरिया थाना की पुलिस ने कर दिया है। बगहा पुलिस अधीक्षक के अनुसार सूचना के सत्यापन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर एवं बथवरिया थाना पुलिस पहुँची।

शव की पहचान रंगीला यादव पिता प्रवेश यादव, ग्राम चन्द्रौल, थाना नवलपुर के रूप में हुई है। मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर बथवरिया थाना कांड सं0-43/2026, दिनांक-27.05.2026 धारा-103 (1)/3(5) भारतिय न्याय संहिता-2023 के तहत कुल तीन प्राथमिकी अभियुक्त के विरूद्ध कांड दर्ज की गयी है।

तकनीकी अनुसंधान में पाये गये तथ्यों से अप्राथमिकी अभियुक्त राजन यादव, पिता साहेब यादव, ग्राम बथवरिया, पुरबवारी की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के क्रम में बताया कि मृतक रंगीला यादव उसकी पत्नी से फोन पर शादी के पूर्व से ही लगातार बात करता था।

बेटे ने बेसबॉल बल्ले से प्रहार करके की पिता की हत्या ये खबर भी पढ़े : बेटे ने बेसबॉल बल्ले से प्रहार करके की पिता की हत्या

इसी को लेकर राजन ने अपने पत्नी से मृतक से बात नहीं करने को कहा, लेकिन वो नहीं मानी। इसको लेकर घर में मारपीट भी हुई। प्राथमिक अभियुक्त सुधीर उर्फ कन्च्छेदा पिता धनेश यादव ग्राम नवलपुर का भी मृतक से पैसे को लेकर विवाद था।

राजन एवं सुधीर उर्फ कन्च्छेदा दोनों आपस में साजिश कर मृतक को गोरखपुर से मेला देखने को बुलाए एवं राजन अपनी पत्नी के मोबाईल से मृतक को आवाज बदलकर बगीचा में रात में बुलाया और सुधीर एवं राजन ने गला दबाकर उसकी हत्या कर, आत्महत्या का रूप देने के लिए मृतक के गमछे से ही आम के पेड़ में टॉग दिया।

आगे बताया कि तकनीकि साक्ष्य के आधार पर अप्राथमिकि अभियुक्त राजन यादव को गिरफ्तार किया गया है और अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही है। अभियुक्त ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना