प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने खुद को लगाई आग, युवती की दर्दनाक मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार देर रात बंद कमरे में युवक और युवती ने खुद को आग लगा ली। शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल युवती की मौत हो गई। जबकि युवक का उपचार हो रहा है। घटना के पीछे मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर सामने आ रहा है। पुलिस घटना की जांच कर दी है।

घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के पड़ाव गढ़ैया की है। युवती की पहचान खुशी (18) निवासी पड़ाव गढ़ैया के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान अरुण (19) के रूप में हुई है, जो मोहब्ब्तपुर अहीर गांव का रहने वाला है।

सीओ शिकोहाबाद अम्बरीश कुमार के अनुसार अरुण शुक्रवार की रात खुशी के घर आया था, जहां दोनों ने कमरा बंद कर आग लगा ली। कमरे से जब धुआं उठा तो खुशी के परिजनों और अन्य आसपास के लोगों को जानकारी हुई।

यूपी में 2017 के पहले सपाई हड़प लेते थे गरीबों का राशन कार्ड : योगी ये खबर भी पढ़े : यूपी में 2017 के पहले सपाई हड़प लेते थे गरीबों का राशन कार्ड : योगी

स्थानीय लोगों ने कमरे का गेट तोड़कर दोनों को किसी तरह बाहर निकाला और शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

उसके बाद खुशी की हालत और ज्यादा बिगड़ने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की है।

सीओ ने शनिवार काे बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान पर बमबारी की दी धमकी

होर्मुज: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ओमान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ओमान...
अंतर्राष्ट्रीय 
डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान पर बमबारी की दी धमकी

हॉकी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की राह भारत के लिए हुई मुश्किल

हॉकी वर्ल्ड कप  : हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा...
खेल 
हॉकी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की राह भारत के लिए हुई मुश्किल

आज का राशिफल 18 अगस्त 2026 : इन राशियों को करियर और धन में मिलेगा लाभ

मेष   कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिलेगी और वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 18 अगस्त 2026 : इन राशियों को करियर और धन में मिलेगा लाभ

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत