कश्मीर और आतंक पर भारत ने युयन  में पाकिस्तान को एक बार फिर लताड़ा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अंतरराष्ट्रीय मंच: अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को भारत के सामने फिर से मुंह की खानी पड़ी है। भारत ने आतंकवाद और कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र यानी UN में एक बार फिर से करारा जवाब दिया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फटकार लगाई है। भारत की राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान की तरफ से लगाए गए झूठे आरोपों का कड़ा जवाब दिया और साथ ही, उसे पीओके खाली करने को लेकर भी चेताया। अनुपमा सिंह बोलीं कि पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन यानी OIC अपनी भूमिका का दुरुपयोग कर रहे हैं। भारत पर झूठे आरोप मढ़ रहे हैं, जिसको हम सिरे से खारिज करते हैं।

अपनी घरेलू नाकामियों को छिपाने के लिए पाकिस्तान कर रहा दुष्प्रचार
राजनयिक अनुपमा सिंह ने कहा कि हम पाकिस्तान की तरफ से लगाए गए दुर्भावनापूर्ण और निराधार आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं। हम OIC के जम्मू-कश्मीर को लेकर कही गई बातों को भी सिर से खारिज करते हैं। पाकिस्तान ने ये दुष्प्रचार अपनी घरेलू नाकामयाबियों और आतंक के सपोर्ट को छिपाने के लिए तैयार किया है।

लेबनान में इजराइली हमले तेज, सैन्य अधिकारी समेत 12 की मौत, तनाव बढ़ा ये खबर भी पढ़े : लेबनान में इजराइली हमले तेज, सैन्य अधिकारी समेत 12 की मौत, तनाव बढ़ा

PoJK में दमन और हत्या पर पाकिस्तान को घेरा
अनुपमा सिंह ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारे देश भारत का अटूट और अभिन्न भाग था, है और हमेशा रहेगा। एकमात्र अनसुलझा मुद्दा अगर कोई है तो वह पाकिस्तान का भारत के क्षेत्रों पर अवैध तरीके से कब्जा और उनको वापस लौटाने का है। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (PoJK) में दमन की सच्चाई को पाकिस्तान का दुष्प्रचार नहीं छिपा सकता है। रावलाकोट में हो रही त्रासदी, सैकड़ों लोगों के मर्डर और PoJK में क्रूर कार्रवाई, जबरन कब्जे पर बनी और दमन के सहारे टिके सिस्टम का एक नतीजा है।

नेपाल में बालेन्द्र शाह के बयान पर विरोध जारी ये खबर भी पढ़े : नेपाल में बालेन्द्र शाह के बयान पर विरोध जारी

डेमोग्राफी बदलने की कोशिश कर रहा है पाकिस्तान
भारत की राजनयिक अनुपमा सिंह बोलीं कि दशकों के सैन्य जमीन कब्जों, डेमोग्राफी बदलने का प्रयास और बुनियादी आजादी को छीने जाने ने मामलों को इस मोड़ पर ला दिया है।

रूस के ‘शैडो फ्लीट’ के तेल टैंकर को ब्रिटिश सेना ने इंग्लिश चैनल में रोका ये खबर भी पढ़े : रूस के ‘शैडो फ्लीट’ के तेल टैंकर को ब्रिटिश सेना ने इंग्लिश चैनल में रोका

PoJK में रोटी, बिजली, सम्मान और अधिकार की डिमांड को भी गोलियों और क्रूरता से दबाया जाता है। इस बात से किसी को भी सरप्राइज नहीं होना चाहिए: अनुपमा सिंह

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने अलापा था पुराना राग
दरअसल, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग में जम्मू-कश्मीर पर एक बार फिर पुराना राग अलापा था। भारत पर उसको बदनाम करने के आरोप लगाए थे जिसको भारत ने पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया। भारत की राजनयिक अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षामंत्री आतंकियों को पालने की बात करते हैं और फिर भी पाकिस्तान खुद को आतंक का शिकार बताता है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56 वें जन्म दिन पर कांग्रेस नेताओं ने किया वृद्धा आश्रम में फल का वितरण

बस्ती - शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56 वां जन्म दिन उत्साह और संकल्पों के साथ...
उत्तर प्रदेश 
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56 वें जन्म दिन पर कांग्रेस नेताओं ने किया वृद्धा आश्रम में फल का वितरण

हाई कोर्ट ने खारिज की टेलीग्राम पर प्रतिबंध के खिलाफ याचिका

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय (दिल्ली हाई कोर्ट) ने 21 जून को नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा के मद्देनजर...
राष्ट्रीय  राज्य 
हाई कोर्ट ने खारिज की टेलीग्राम पर प्रतिबंध के खिलाफ याचिका

सामान्य से कहीं अधिक तापमान, कृषक अपने गन्ना प्लांट की करें सिंचाई - लवकुश सिंह चौहान

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली के बहादुरपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सीस्वरी बदन सिंह सीस्वरी रघुवीर सिंह भरवलिय करहली के...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य से कहीं अधिक तापमान, कृषक अपने गन्ना प्लांट की करें सिंचाई - लवकुश सिंह चौहान

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं - कर्नल केसी मिश्र

बस्ती - 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए युवा चेतना पुस्तकालय बस्ती के तत्वावधान तथा विश्व...
उत्तर प्रदेश 
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं - कर्नल केसी मिश्र

दस्तावेज लेखक-अधिवक्ता सरकार की नई नीतियों से नाराज, रखीं 6 सूत्रीय मांगें

बस्ती - दस्तावेज लेखक संघ व अधिवक्तागण बस्ती ने सरकार की नई नीतियों के विरोध में 18 जून 2026 से...