बदरीनाथ धाम की दूरी 33 किमी होगी कम

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

चमोली : हेलंग-मारवाड़ी बाईपास 2027 तक तैयार होगा। इससे बदरीनाथ धाम की दूरी 33 किमी कम होगी। ज्योतिर्मठ के जाम के साथ ही सेना और बदरीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 6.5 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण बाईपास के वर्ष 2027 तक पूरी तरह तैयार होने की उम्मीद है। इसके निर्माण के बाद बदरीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की करीब 33 किलोमीटर (आना-जाना) दूरी कम हो जाएगी। साथ ही ज्योतिर्मठ और मारवाड़ी के बीच अक्सर लगने वाले लंबे जाम से भी राहत मिलेगी।

पुलिस-बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में राजस्थान के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पुलिस-बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में राजस्थान के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि परियोजना पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। इस पर मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। निर्धारित समय के भीतर इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में मार्ग पर हिल कटिंग के साथ प्रथम चरण का डामरीकरण कार्य भी किया जा रहा है। अब तक लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र में पहाड़ी कटान का कार्य पूरा हो चुका है।

 हल्द्वानी में भव्यश्री श्याम संकीर्तन महोत्सवको लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन, 6 जून को निशान यात्रा  ये खबर भी पढ़े :  हल्द्वानी में भव्यश्री श्याम संकीर्तन महोत्सवको लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन, 6 जून को निशान यात्रा

बाईपास मार्ग सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण
हेलंग से शुरू होकर यह बाईपास ज्योतिर्मठ से 13 किलोमीटर पहले मारवाड़ी पुल तक पहुंचेगा। परियोजना के पूरा होने के बाद बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगी।बीआरओ अधिकारियों के अनुसार, सड़क निर्माण के साथ डबल लेन डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है।

रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश ये खबर भी पढ़े : रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

वर्तमान में पहला डामर लेयर बिछाया जा रहा है, जबकि पूरी सड़क तैयार होने के बाद अंतिम डामरीकरण किया जाएगा। परियोजना के तहत एक बड़े और दो छोटे मोटर पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर कल्वर्ट बनाए जा रहे हैं ताकि बरसाती जल निकासी और सड़क की मजबूती सुनिश्चित की जा सके।
यह बाईपास मार्ग सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चीन सीमा से सटे क्षेत्रों तक सेना के भारी वाहनों और सैन्य उपकरणों को पहुंचाने में भी बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में हेलंग से ज्योतिर्मठ और मारवाड़ी तक हाईवे का हिस्सा अपेक्षाकृत संकरा है, जिससे सेना को भारी उपकरण सीमा तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सेना के प्रस्ताव पर मिली थी मंजूरी

हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का प्रस्ताव भारतीय सेना ने केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के समक्ष रखा था। सेना का मानना था कि इस मार्ग के निर्माण से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा क्षेत्र तक पहुंच आसान होगी। अब परियोजना के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ उम्मीद की जा रही है कि यह मार्ग न केवल तीर्थयात्रियों बल्कि स्थानीय लोगों और सेना के लिए भी बड़ी राहत साबित होगा। 
 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

286 करोड़ की 157 विकास योजनाओं की सौगात, स्मार्ट और आधुनिक शहर बनाने पर जोर

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार से रिमोट के माध्यम से...
राज्य  बिहार 
286 करोड़ की 157 विकास योजनाओं की सौगात, स्मार्ट और आधुनिक शहर बनाने पर जोर

अधिवक्ता महेश तिवारी की याचिका पर हाई कोर्ट ने 25 जून तक जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में शुक्रवार को अधिवक्ता महेश तिवारी की ओर से सजा पर रोक लगाने संबंधी अपील को...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
अधिवक्ता महेश तिवारी की याचिका पर हाई कोर्ट ने 25 जून तक जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

सुपौल थाने के मालखाने से 6162 कफ सिरप बोतलें गायब, कई पुलिसकर्मी गिरफ्तार

सुपौल। बिहार में शराबबंदी और नशा विरोधी अभियान के बीच सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना से जुड़ा एक गंभीर मामला...
बिहार 
सुपौल थाने के मालखाने से 6162 कफ सिरप बोतलें गायब, कई पुलिसकर्मी गिरफ्तार

अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी: युवक की निर्मम हत्या मामले में 7 नाबालिग गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में महज 15 सौ रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर एक...
छत्तीसगढ़ 
अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी: युवक की निर्मम हत्या मामले में 7 नाबालिग गिरफ्तार

कर्नाटक के हितों से समझौते का आरोप, राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर बरसे आर. अशोक

बेंगलुरु। मेकेदाटु बांध परियोजना को लेकर कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और कांग्रेस...
राष्ट्रीय 
कर्नाटक के हितों से समझौते का आरोप, राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर बरसे आर. अशोक

उत्तर प्रदेश

टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

बस्ती - राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिक्षकों ने...
उत्तर प्रदेश 
टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56 वें जन्म दिन पर कांग्रेस नेताओं ने किया वृद्धा आश्रम में फल का वितरण

बस्ती - शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56 वां जन्म दिन उत्साह और संकल्पों के साथ...
उत्तर प्रदेश 
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56 वें जन्म दिन पर कांग्रेस नेताओं ने किया वृद्धा आश्रम में फल का वितरण

सामान्य से कहीं अधिक तापमान, कृषक अपने गन्ना प्लांट की करें सिंचाई - लवकुश सिंह चौहान

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली के बहादुरपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सीस्वरी बदन सिंह सीस्वरी रघुवीर सिंह भरवलिय करहली के...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य से कहीं अधिक तापमान, कृषक अपने गन्ना प्लांट की करें सिंचाई - लवकुश सिंह चौहान

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं - कर्नल केसी मिश्र

बस्ती - 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए युवा चेतना पुस्तकालय बस्ती के तत्वावधान तथा विश्व...
उत्तर प्रदेश 
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं - कर्नल केसी मिश्र