सुपौल थाने के मालखाने से 6162 कफ सिरप बोतलें गायब, कई पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुपौल। बिहार में शराबबंदी और नशा विरोधी अभियान के बीच सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि थाना मालखाने में जब्त कोडीन युक्त कफ सिरप की हजारों बोतलें गायब कर अवैध रूप से बेची जा रही थीं।

मामले के खुलासे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और कई कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस मुख्यालय को मिली गुप्त सूचना के बाद गठित विशेष जांच टीम ने प्रतापगंज थाना के मालखाने का निरीक्षण किया।

जांच में पता चला कि एक मामले में जब्त 7560 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप में से 8 बोतलें एफएसएल जांच के लिए भेजी गई थीं। इस हिसाब से मालखाने में 7552 बोतलें होनी चाहिए थीं, लेकिन मौके पर केवल 1390 बोतलें ही मिलीं। जांच में 6162 बोतलों के गायब होने की पुष्टि हुई।

जांच टीम को मालखाने में 2842 ऐसी कफ सिरप बोतलें भी मिलीं, जिनका बैच नंबर, ब्रांड और निर्माण वर्ष जब्त माल से अलग था। अधिकांश बोतलों का निर्माण वर्ष 2026 पाया गया। इससे आशंका जताई जा रही है कि गायब स्टॉक की भरपाई दिखाने के लिए दूसरे ब्रांड की नई बोतलें रखी गई थीं।

ईंट-भट्ठे के गड्ढे में दफन मिली महिला की लाश, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका ये खबर भी पढ़े : ईंट-भट्ठे के गड्ढे में दफन मिली महिला की लाश, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि थाना परिसर में जब्त वाहनों के टायर, ई-रिक्शा (टोटो) की बैटरियां, डायनेमो समेत अन्य सामान भी गायब किए गए थे। मामले को और संदिग्ध तब माना गया जब संबंधित अवधि का सीसीटीवी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिला।

पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध हालत में मौत ये खबर भी पढ़े : पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध हालत में मौत

पूछताछ में गिरफ्तार चौकीदार राहुल कुमार ने कथित तौर पर कई अहम जानकारियां दी हैं। उसके अनुसार, त्रिवेणीगंज निवासी आशीष नामक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद मालखाने से कफ सिरप निकालकर बेचने का काम शुरू हुआ।

विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: छह माह के बच्चे की मां ने रास्ते में तोड़ा दम ये खबर भी पढ़े : विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: छह माह के बच्चे की मां ने रास्ते में तोड़ा दम

इस अवैध गतिविधि में अग्निशमन सिपाही रंजन राज, चालक मनीष कुमार और डायल-112 चालक अखिलेश कुमार के शामिल होने का भी आरोप है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि रात के समय मालखाने से कफ सिरप बाहर निकालकर सप्लाई की जाती थी और उससे प्राप्त राशि आपस में बांट ली जाती थी।

चौकीदार ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी जब्त शराब, कफ सिरप, बाइक के पार्ट्स और अन्य सामान बेच चुका है। एक लूटकांड में इस्तेमाल की गई बाइक को प्रभावशाली लोगों के दबाव में छोड़ने का आरोप भी सामने आया है।

मामले में प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं चौकीदार राहुल कुमार, रंजन राज, मनीष कुमार और अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विशेष जांच कराई गई थी। प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

48 करोड़ रुपये के गबन का आरोप, सोना पाप्पू गिरोह से जुड़े मामले में ईडी की चार्जशीट दाखिल

कोलकाता। जमीन कब्जा मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुख्यात अपराधी सोना पप्पू के करीबी कारोबारी जय...
पश्चिम बंगाल 
48 करोड़ रुपये के गबन का आरोप, सोना पाप्पू गिरोह से जुड़े मामले में ईडी की चार्जशीट दाखिल

उत्तर बंगाल में बारिश का कहर, पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी...

सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग। उत्तर बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हालात गंभीर बने हुए है। पहाड़ी और तराई इलाकों...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
उत्तर बंगाल में बारिश का कहर, पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी...

मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मऊ। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार काे जनपद मऊ को तीन महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात दी है। दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा हवन-पूजन का आयोजन

फिरोजाबाद, देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा रामलीला मैदान स्थित सिल्लोड़ी सरकार की बगीची पर भारत देश के कल्याणम एवं उत्थान के...
देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा हवन-पूजन का आयोजन

उत्तर प्रदेश

मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मऊ। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार काे जनपद मऊ को तीन महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात दी है। दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक

फर्रुखाबाद। मधुबन रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य अचानक मंच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक