ईंट-भट्ठे के गड्ढे में दफन मिली महिला की लाश, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा परिसर में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गड्ढे में ईंटों से दबा एक महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को छिपाने का प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, डरैला गांव स्थित शैलेश सिंह के चिमनी परिसर में एक गड्ढे के अंदर महिला का शव दबा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने गड्ढे से शव को बाहर निकलवाया तथा आसपास से एक मंगलसूत्र, चप्पल और एक झोला बरामद किया, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर गड्ढे में दबाया गया है, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें। शव की स्थिति को देखकर भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस ने शव की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा हो सकेगा। इस सनसनीखेज बरामदगी के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल है।

पटना में कांग्रेस सर्वोदय संकल्प शिविर, गांधी विचारों पर प्रशिक्षण ये खबर भी पढ़े : पटना में कांग्रेस सर्वोदय संकल्प शिविर, गांधी विचारों पर प्रशिक्षण

सीवान: बगीचे में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों में पसरा मातम  ये खबर भी पढ़े : सीवान: बगीचे में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों में पसरा मातम

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

मुंबई। अभिनेता राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना...
महाराष्ट्र 
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

फतेहाबाद। फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने ओम टिंबर शटरिंग दुकान में बुधवार सुबह अचानक भीषण...
हरियाणा 
फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चंदेल जिले में...
राज्य 
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द में बीती देर रात भयंकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर