अधिवक्ता महेश तिवारी की याचिका पर हाई कोर्ट ने 25 जून तक जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में शुक्रवार को अधिवक्ता महेश तिवारी की ओर से सजा पर रोक लगाने संबंधी अपील को रांची सिविल कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में अदालत ने महेश तिवारी को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 25 जून निर्धारित की है।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि यह याचिका सुनवाई योग्य (मेंटेनेबल) नहीं है। सरकार का तर्क था कि याचिकाकर्ता ने सजा पर रोक लगाने संबंधी अंतरिम आवेदन (आईए) को खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती दी है, जबकि इस प्रकार की याचिका विधिक दृष्टि से विचारणीय नहीं है।

 राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दक्षिणी पश्चिमी मानसून जल्द ही देगा दस्तक  ये खबर भी पढ़े :  राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दक्षिणी पश्चिमी मानसून जल्द ही देगा दस्तक

राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने अधिवक्ता महेश तिवारी को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले में राज्य सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा।

बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों का इंतजार खत्म, 19 जून को मिलेगी फ्लैटों की चाबी ये खबर भी पढ़े : बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों का इंतजार खत्म, 19 जून को मिलेगी फ्लैटों की चाबी

मामले की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा की अदालत ने महेश तिवारी की सजा पर रोक लगाने संबंधी मिसलेनियस अपील को खारिज कर दिया था। साथ ही उनकी दोषसिद्धि के खिलाफ दायर अपील को सुनवाई के लिए अपर न्यायायुक्त कुलदीप की अदालत में स्थानांतरित कर दिया था।

एक छत के नीचे संचालित होंगे पांच थाना, बनेगा जी प्लस आधुनिक पुलिस कॉम्प्लेक्स ये खबर भी पढ़े : एक छत के नीचे संचालित होंगे पांच थाना, बनेगा जी प्लस आधुनिक पुलिस कॉम्प्लेक्स

महेश तिवारी ने अपनी दोषसिद्धि को चुनौती देते हुए रांची सिविल कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके साथ ही उन्होंने एक मिसलेनियस अपील दाखिल कर सजा पर रोक लगाने का आग्रह भी किया था। हालांकि अदालत ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया और सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता महेश तिवारी को रांची सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने महिला अधिवक्ता ऋतु कुमार के साथ मारपीट करने से जुड़े मामले में दोषी करार दिया था। अदालत ने उन्हें दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। सजा और दोषसिद्धि के खिलाफ कानूनी राहत पाने के उद्देश्य से महेश तिवारी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। अब 25 जून को होने वाली अगली सुनवाई में अदालत याचिका की सुनवाई योग्यता सहित अन्य कानूनी बिंदुओं पर विचार करेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

48 करोड़ रुपये के गबन का आरोप, सोना पाप्पू गिरोह से जुड़े मामले में ईडी की चार्जशीट दाखिल

कोलकाता। जमीन कब्जा मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुख्यात अपराधी सोना पप्पू के करीबी कारोबारी जय...
पश्चिम बंगाल 
48 करोड़ रुपये के गबन का आरोप, सोना पाप्पू गिरोह से जुड़े मामले में ईडी की चार्जशीट दाखिल

उत्तर बंगाल में बारिश का कहर, पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी...

सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग। उत्तर बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हालात गंभीर बने हुए है। पहाड़ी और तराई इलाकों...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
उत्तर बंगाल में बारिश का कहर, पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी...

मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मऊ। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार काे जनपद मऊ को तीन महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात दी है। दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा हवन-पूजन का आयोजन

फिरोजाबाद, देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा रामलीला मैदान स्थित सिल्लोड़ी सरकार की बगीची पर भारत देश के कल्याणम एवं उत्थान के...
देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा हवन-पूजन का आयोजन

उत्तर प्रदेश

मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मऊ। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार काे जनपद मऊ को तीन महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात दी है। दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक

फर्रुखाबाद। मधुबन रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य अचानक मंच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक