विधायक राम मूर्ति वर्मा के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी टांडा को ज्ञापन सौंपा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अंबेडकरनगर।पूर्व मंत्री एवं टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को टांडा तहसील परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन किया। विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी विधानसभा इकाई टांडा द्वारा  उप जिलाधिकारी टांडा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश लखनऊ को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बुनकर समाज के उत्पीड़न,पेपर लीक,थानों तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार, यूरिया और किसानों के कर्ज को लेकर ,सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और किसानों की समस्याओं सहित अनेक लोक समस्याओं को उठाया। पूर्व मंत्री टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाएं जन-जन तक नहीं पहुंच रही हैं और प्रशासनिक उदासीनता के कारण जनता परेशान है।

ये खबर भी पढ़े : सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

विधायक वर्मा ने कहा जनता की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। हमने बार-बार प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आज हम राज्यपाल के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान चाहते हैं।प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की और प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। उप जिलाधिकारी टांडा को सौंपी गई ज्ञापन प्रति में मुख्य मांगें शामिल हैं।

पावरलूम बुनकरों को नि:शुल्क विद्युत सप्लाई की जाए।बुनकरों के पावरलूम बिजली के कनेक्शन पर फर्जी बिलिंग एवं धन उगाही पर रोक लगाई जाय।टांडा में बुनकर हॉट एवं टेक्सटाइल पार्क की स्थापना किया जाय।स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाया जाय। जल निगम द्वारा जहां खुदाई अधूरी छोड़ दी गई है वहां कार्य शीघ्र पूरा कर सभी सड़कों एवं गलियों की तत्काल मरम्मत एवं निर्माण कर आवाजाही को सुगम बनाया जाय। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाय।डीजल पेट्रोल एवं गैस की  बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाय। टांडा नगर क्षेत्र के सकरावल में स्थित गाटा संख्या 1094 का निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जे को खाली करवाया जाय।

पीने के पानी की व्यवस्था

सरकारी अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध धन उगाही बंद किया जाय आदि।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि समस्याओं को संबंधित विभागों के ध्यान में लाया जाएगा और शीघ्र ही समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।राममूर्ति वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और देर शाम समाप्त हुआ।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा 18 सूत्रीय ज्ञापनः समस्याओं के समाधान की मांग

बस्ती - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में शुक्रवार को...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा 18 सूत्रीय ज्ञापनः समस्याओं के समाधान की मांग

राष्ट्रपति मुर्मु 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह का करेंगी शुभारंभ

‘अर्थ, रूट, थ्रेड’ और ‘हैंडलूम अवार्ड बुक 2025’ का होगा लोकार्पण नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यहां राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति मुर्मु 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह का करेंगी शुभारंभ

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जमीनी स्तर पर जुट जाय कार्यकर्ता- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती - शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जमीनी स्तर पर जुट जाय कार्यकर्ता- महेन्द्रनाथ यादव

तपसी धाम में सम्पन्न हुआ सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह

बस्ती - सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह पावन मनोरमा नदी के...
उत्तर प्रदेश 
तपसी धाम में सम्पन्न हुआ सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह

मप्र के पेंच टाइगर रिजर्व में बढ़ा बाघों का कुनबा, 10 वर्षों में करीब दोगुनी हुई संख्या

दस साल में लगभग दोगुनी हुई बाघों की संख्यावन्यजीव संरक्षण को मिली बड़ी उपलब्धिछिंदवाड़ा/सिवनी। देश के प्रमुख बाघ...
मध्य प्रदेश 
मप्र के पेंच टाइगर रिजर्व में बढ़ा बाघों का कुनबा, 10 वर्षों में करीब दोगुनी हुई संख्या

उत्तर प्रदेश

शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा 18 सूत्रीय ज्ञापनः समस्याओं के समाधान की मांग

बस्ती - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में शुक्रवार को...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा 18 सूत्रीय ज्ञापनः समस्याओं के समाधान की मांग

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जमीनी स्तर पर जुट जाय कार्यकर्ता- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती - शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जमीनी स्तर पर जुट जाय कार्यकर्ता- महेन्द्रनाथ यादव

तपसी धाम में सम्पन्न हुआ सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह

बस्ती - सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह पावन मनोरमा नदी के...
उत्तर प्रदेश 
तपसी धाम में सम्पन्न हुआ सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह

एलडीए के जेई समेत तीन 7.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एलडीए के जेई समेत तीन 7.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा