भाजपा को गोरखपुर में घेरकर चुनाव परिणाम बदलने का है संकल्प : अखिलेश यादव
लखनऊ। गोरखपुर में इस बार हम लोगों ने चुनाव परिणाम बदलने के लिए संकल्प लिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेर कर जीरो करने का काम हम लोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल लगभग बंद कर दिये हैं। 1500 लोगों की सरकारी नौकरी सीधे-सीधे मुख्यमंत्री ने छीन ली। यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी की ओर से 'ऑडिट 2' के तहत 'राम नगरी में गोरखधंधा' बुकलेट जारी करते हुए कही। अखिलेश यादव बुधवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के लोगों को पढ़ाना नहीं चाहते, जिससे वो आगे न बढ़ पाए, समाज में सम्मान न पा पाए। जब अपना ही घर नहीं संभाल पा रहे प्रदेश तो बस डग्गामार की तरह चल रहा है।
ये खबर भी पढ़े : फर्जी पत्रकारों पर लगे रोक, पत्रकारों की सुरक्षा व विश्वसनीयता के लिए उपज ने उठाई आवाजअखिलेश यादव ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दान की रकम को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हम सभी साधु-संतों का सम्मान करते हैं। हमारा धर्म का जो रास्ता है वो सत्य और दूसरों को सम्मान देने का रास्ता है इसीलिए पीडीए में प्रेम, दया, अपनापन भी है। उन्होंने कहा कि जैसा प्रभु राम बताएँगे उस रास्ते हम लोग चलेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी से सीसी (चंदा चोरी) का राज़ खुल जाएगा।
योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पार्टी टूटने वाले दावे के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो डर जाएगा वो अपना दल छोड़कर चला जाएगा। अगर बीजेपी से मुकाबला करना है तो बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए। हालांकि यूपी में तो भाजपा के ही विधायक पाला बदलने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
