इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे आसान और घरेलू उपाय

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय :अगर आप बहुत जल्दी बीमार होते हैं। मौसम बदलते ही सर्दी, जुकाम की समस्या परेशान करने लगती है, आपकी पाचन क्रिया कमज़ोर है, तो आपको खाने में काली मिर्च का इस्तेमाल बढ़ा देना चाहिए। काली मिर्च में 'पाइपेरिन' नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और दवा की तरह काम करता है। रोज के खाने में आप आसानी से काली मिर्च का उपयोग बढ़ा सकते हैं। खासतौर से बदलते मौसम में काली मिर्च का सेवन अधिक करना चाहिए।

काली मिर्च एक ऐसा पदार्थ है जिसका सेवन आपके शरीर में वात, पित्त और कफ के दोषों को नेचुरली बैलेंस करता है। काली मिर्च शरीर में ऊर्जा बनाए रखने, बीमारियों को दूर रखते हैं में मदद करती है। हालांकि इसका सेवन मौसम के हिसाब से करना फायदेमंद होता है। सर्दी में हल्की ज्यादा मात्रा में भी काली मिर्च का सेवन नुकसान नहीं देगा लेकिन गर्मी में ज्यादा काली मिर्च खाने से परेशानी हो सकती है। 

पानी की टंकी में नीम की पत्तियां डालने से क्या होता है? ये खबर भी पढ़े : पानी की टंकी में नीम की पत्तियां डालने से क्या होता है?

काली मिर्च खाने के फायदे
खाने में काली मिर्च का इस्तेमाल आपको भरपूर फायदे देता है। सर्दियों के दिनों में काली मिर्च का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। लड्डू, सूप, काढ़ा और कई दूसरे व्यंजनों में लोग काली मिर्च डालते हैं। जिससे ठंड के असर को कम किया जा सके। सर्दी जुकाम होने पर लोग काली मिर्च का सेवन करते हैं जिससे गले को आराम मिल सके। काली मिर्च खाने से पुरुषों में नपुंसकता कम होती है। अगर किसी को पीरियड्स देरी से आते हैं तो काली मिर्च का सेवन किया जा सकता है। जिन्हें चर्म रोग, बुखार और कुष्ठ रोग है उनके लिए काली मिर्च फायदेमंद है। आंखों के लिए काली मिर्च का काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। जोड़ों का दर्द, गठिया, लकवा और खुजली में काली मिर्च से बना तेल बहुत फायदा करता है।

रोजाना खाएं मुट्ठी भर अखरोट, मिलेंगे ये कमाल के फायदे ये खबर भी पढ़े : रोजाना खाएं मुट्ठी भर अखरोट, मिलेंगे ये कमाल के फायदे

काली मिर्च के कुछ औषधीय गुण
पाचन मजबूत- काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो पेट को साफ रखने और पाचन को तेज करने में मदद करते हैं।

क्या खाने पीने से स्किन में बढ़ेगा कोलेजन?  ये खबर भी पढ़े : क्या खाने पीने से स्किन में बढ़ेगा कोलेजन? 

वात, पित्त और कफ का संतुलन- काली मिर्च ऐसा मसाला है जिसका सेवन करने से शरीर में त्रिदोष सही तरीके से काम करता है। काली मिर्च गर्म तासीर की होती है और ये वात और कफ को शांत करती है।
लिवर को स्वस्थ बनाए- काली मिर्च लिवर से हानिकारक पदार्थों यानि जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है, इससे लिवर अधिक बेहतर तरीके से काम करता है।
पेट के कीड़े साफ- आयुर्वेद में काली मिर्च का उपयोग पेट के कीडे़ मारने के लिए भी किया जाता है। इसे खाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।
अस्थमा में फायदेमंद- चूंकि काली मिर्च गर्म तासीर की होती है तो ये अस्थमा के मरीज के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं छाती में जमे कफ को बाहर निकालने और पुरानी खांसी और सांस की तकलीफ में राहत पहुंचाने का काम करते हैं।

क्या गर्मियों में काली मिर्च का उपयोग करना सही है?
काली मिर्च की तासीर गरम होती है अगर आप ज्यादा मात्रा में गर्मियों में काली मिर्च का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में गरमी पैदा हो सकती है। आप सीमित मात्रा में काली मिर्च खा सकते हैं। गर्मियों में 1- 2 चुटकी काली मिर्च खाने से आपको कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि इसके फायदे मिलेंगे।

काली मिर्च का ज्यादा सेवन करने के नुकसान
कोई भी चीज चाहे कितनी भी फायदेमंद हो लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान दायक हो सकता है। काली मिर्च भी एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका सही मात्रा में सेवन करना ही सेहतमंद होगा। ज्यादा खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। ज्यादा काली मिर्च खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। कई बार लोगों को पेट में जलन की समस्या होने लगती है। कमजोर पाचन तंत्र या अल्सर के रोगियों को सीने में जलन और पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। इससे चेहरे पर दाने, फुंसियां या मुहांसे हो सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

उज्जैनः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल। केन्द्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान शुक्रवार शाम को...
राज्य  मध्य प्रदेश 
उज्जैनः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन

हरिद्वार : हरिद्वार नगर निगम ने गांव सराय में स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के विस्तार के लिए लगभग 33 बीघा...
उत्तराखंड 
हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन

 बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी:धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं...
उत्तराखंड 
 बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी:धामी

मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड लाए गए 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल

देहरादून: हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र से 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद होने के बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े हो...
उत्तराखंड 
मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड लाए गए 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल

सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना

  हंसी-मजाक  : सोशल मीडिया बड़े ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। यहां एक तरफ जहां हर दिन हंसी-मजाक के और वायरल...
विचार मित्र 
सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना

उत्तर प्रदेश

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के ग्राम पिपरी कला में गांव के समीप स्थित मढ़ी पर आयोजित धार्मिक श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत