फर्जी वेबसाइटों पर भारत सख्त, गाेडैडी ने कहा- फैसले से इंटरनेट और यूजर्स की प्राइवेसी पर पड़ेगा असर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी डोमेन रजिस्ट्रार कंपनियों में शामिल गाेडैडी ने फर्जी वेबसाइटों के खिलाफ भारत की सख्त कार्रवाई को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। कंपनी का कहना है कि अदालत के नए निर्देश लागू होने से इंटरनेट की सुरक्षा, यूजर्स की निजता और वैध कारोबार प्रभावित हो सकते हैं।

मीडिया रिपाेर्ट के अनुसार, मामला दिसंबर 2024 में दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले से जुड़ा है, जिसमें अमेज़न, मैकडॉनल्ड्स, माइक्रोसॉफ्ट, श्याओमी और कोलगेट-पामोलिव सहित कई कंपनियों की शिकायतों पर 1,100 से अधिक फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था। अदालत ने इसके साथ डोमेन रजिस्ट्रेशन और पहचान संबंधी नियमों को भी कड़ा करने के निर्देश दिए थे।

चंदौली का ऐसा गांव जहां की महिलाओं ने कभी नहीं देखा शहर ये खबर भी पढ़े : चंदौली का ऐसा गांव जहां की महिलाओं ने कभी नहीं देखा शहर

अदालत के आदेश के अनुसार, डोमेन रजिस्ट्रार कंपनियां अब डिफॉल्ट रूप से मुफ्त प्राइवेसी प्रोटेक्शन उपलब्ध नहीं कराएं, डोमेन मालिकों की जानकारी वैध हित रखने वाले आवेदकों को 72 घंटे के भीतर उपलब्ध कराएं और प्रसिद्ध ब्रांडों से मिलते-जुलते डोमेन नामों की बिक्री पर रोक लगाएं।

गाेडैडी ने अपनी अपील में कहा है कि इन निर्देशों से वेबसाइट मालिकों के नाम, पता, फोन नंबर और ईमेल जैसी निजी जानकारी सार्वजनिक होने का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे उन्हें उत्पीड़न, स्टॉकिंग और साइबर हमलों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी का यह भी कहना है कि "वैध हित" की स्पष्ट परिभाषा नहीं होने के कारण यह तय करना संभव नहीं होगा कि किसे रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी दी जाए।

कंपनी ने तर्क दिया कि डोमेन नेम सिस्टम वैश्विक स्तर पर संचालित होता है, इसलिए भारत के इन नियमों का असर दुनिया भर के इंटरनेट संचालन पर पड़ सकता है। गाेडैडी का कहना है कि यदि ऐसे निर्देश लागू किए गए तो कुछ डोमेन सेवा प्रदाताओं को भारत में अपना कारोबार सीमित करने या बंद करने पर भी विचार करना पड़ सकता है।

गाेडैडी ने यह भी दावा किया कि मुफ्त प्राइवेसी प्रोटेक्शन हटाना भारत के डेटा संरक्षण कानून और यूरोपीय संघ के जीडीपीआर जैसे अंतरराष्ट्रीय गोपनीयता मानकों के अनुरूप नहीं है, जो "प्राइवेसी बाय डिफॉल्ट" की अवधारणा को बढ़ावा देते हैं।

दूसरी ओर, केंद्र सरकार का कहना है कि फर्जी वेबसाइटों और डोमेन के दुरुपयोग के कारण साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। गृह मंत्रालय ने अदालत में कहा कि जांच एजेंसियों के लिए डोमेन रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध होना आवश्यक है। गृह मंत्री अमित शाह भी हाल ही में साइबर अपराध को देश के लिए गंभीर चुनौती बता चुके हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तक्षशिला के पुनर्निर्माण पर यूनेस्को की पाकिस्तान को चेतावनी, खतरे में विश्व धरोहर का दर्जा

इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने पाकिस्तान को विश्व धरोहर स्थल तक्षशिला में दो प्राचीन स्मारकों...
अंतर्राष्ट्रीय 
तक्षशिला के पुनर्निर्माण पर यूनेस्को की पाकिस्तान को चेतावनी, खतरे में विश्व धरोहर का दर्जा

पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर फिडे की बड़ी कार्रवाई, लगाया दो साल का प्रतिबंध

नई दिल्ली। विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) की एथिक्स एंड डिसिप्लिनरी कमीशन (ईडीसी) ने पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर अनुशासनात्मक...
खेल 
पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर फिडे की बड़ी कार्रवाई, लगाया दो साल का प्रतिबंध

यूजरनेम फीचर पर सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब, आईफाेन 18प्राे डेटा लीक की भी जांच

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम और सिग्नल के यूज़रनेम फीचर को लेकर धोखाधड़ी और फर्जी पहचान की...
राष्ट्रीय 
यूजरनेम फीचर पर सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब, आईफाेन 18प्राे डेटा लीक की भी जांच

खराब मौसम के बीच फीफा का बड़ा फैसला, तय समय पर ही होगा मेक्सिको-इंग्लैंड मुकाबला

मेक्सिको सिटी। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में रविवार को मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होने वाला...
खेल 
खराब मौसम के बीच फीफा का बड़ा फैसला,  तय समय पर ही होगा मेक्सिको-इंग्लैंड मुकाबला

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: ग्वालियर में 'शक्ति दीदी' अभियान से 5 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आज शनिवार को पांच और जरूरतमंद महिलाएं शक्ति दीदी बनेंगीं। जिले में वर्तमान...
मध्य प्रदेश 
महिला सशक्तिकरण की मिसाल: ग्वालियर में 'शक्ति दीदी' अभियान से 5 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप...
उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल पुजारी को उपचार कराने के बहाने सुनसान स्थान पर...
उत्तर प्रदेश 
घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा

लखनऊ। राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गोली चलने की सूचना वायरल होने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा