पीएम संसद में आकर एंटी पेपर लीक पर बयान दें' :खड़गे

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली :लोकसभा में पास होने के बाद  राज्यसभा में परीक्षा में सुधार वाला Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 पेश किया गया। इसपर चर्चा के दौरान करते हुए सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि छात्रों के गुस्से को ठंडा करने के लिए यह बिल लाया गया है। खड़गे ने ये भी अपील की कि सरकार को विपक्ष की सुननी चाहिए। साथ ही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में PM मोदी के बयान की भी मांग की।

इस नए बिल में कुछ भी नया नहीं- खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "पेपर लीक के कारण बहुत से बेगुनाह लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस नए बिल से कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि पुराने कानून में बस कुछ डेटा ही बदला गया है। भारी-भरकम जुर्माना, कड़ी सजा, स्पेशल टास्क फोर्स और फास्ट-ट्रैक कोर्ट जैसे प्रावधान तो किए गए हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं बदलेगा।''

‘मंगल मिलन’ में राजग नेताओं का जमावड़ा, आर्थिक और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : ‘मंगल मिलन’ में राजग नेताओं का जमावड़ा, आर्थिक और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा

असली परिवर्तन तभी आएगा जब एग्जाम कराने के तरीके में बदलाव किया जाएगा। इस बिल में कुछ भी नया नहीं है। हमने 2024 में ही एक सख्त कानून की मांग की थी, लेकिन हमारी मांग को ठुकरा दिया गया था: मल्लिकार्जुन खड़गे

युवाओं को शांत करने के लिए सरकार लाई बिल
खड़गे ने ये भी कहा कि 'पब्लिक एग्जामिनेशन्स (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल' सड़कों पर उतरे युवाओं को शांत करने के लिए लाया गया है, न कि पेपर लीक की समस्या को हल करने के लिए। इसमें कुछ भी नया नहीं है। जब आंदोलन चल रहा तो सरकार ने संवाद क्यों नहीं किया।


PM मोदी को संसद में आकर बयान देना चाहिए
मल्लिकार्जुन खड़गे बोले कि राहुल गांधी 2024 से यह मुद्दा उठा रहे हैं। विपक्ष ने छात्रों के मुद्दों को उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आकर बयान देना चाहिए। मैं सवाल पूछता हूं कि लाठी-डंडे और पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया। छात्रों को रोकने के लिए सरकार ने मेट्रो स्टेशन को बंद किया। बिहार में AK-47 का इस्तेमाल हुआ।

छात्र तो संवाद चाहते थे लेकिन उन्हें लाठी मिली
खड़गे ने आगे कहा कि छात्र तो संवाद चाहते थे लेकिन उन्हें लाठी मिली। गृहमंत्री को इस मुद्दे पर खुलकर बोलना चाहिए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिक्षामंत्री के पद से इस्तीके के बाद धर्मेंद्र प्रधान के संसद में स्वागत को लेकर भी सवाल पूछा और कहा कि इसकी क्या जरूरत थी। खड़गे के संबोधन से पहले, नीट प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा में जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस हो गई थी। तब केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

  तुमकुर :कर्नाटक के तुमकुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नामी ज्वेलरी शॉप से CCTV...
विचार मित्र 
 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

सेंसेक्स-निफ्टी उछले : शेयर बाजार में  कारोबार काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिनभर कभी बाजार लाल निशान में रहा तो कभी...
कारोबार 
 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

 ब्रोकली और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की करें खेती

ब्रोकली की खेती: भारत के किसान सालों से पारंपरिक गेहूं की खेती करते आ रहे हैं, लेकिन आज के इस...
खेती-बाड़ी 
 ब्रोकली और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की करें खेती

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

श्रावस्ती, 30 जुलाई, (तरुणमित्र)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चन्द, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं सचिव, जिला...
जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

अपनी लाडली के लिए यहां से चुनें 2 से 4 अक्षरों वाला यूनिक नाम

लाडली :आजकल लोग, पैदा होने वाले बच्चे बच्चियों के लिए नाम चुनते है  कई श्रोतो से, सयोगियो , रिस्तेदारो से...
नारी व बाल जगत 
अपनी लाडली के लिए यहां से चुनें 2 से 4 अक्षरों वाला यूनिक नाम

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा