'रामायण' के ट्रेलर में भगवान विष्णु की झलक ने सस्पेंस बढ़ा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

रामायण : फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जहां एक तरफ रणबीर कपूर के श्रीराम और भगवान परशुराम के रूप में दोहरे किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी उत्साह देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ट्रेलर में दिखाई गई भगवान विष्णु की एक झलक ने दर्शकों के बीच एक नया सस्पेंस पैदा कर दिया है। उस छोटे सीन में भगवान विष्णु की भूमिका निभा रहे कलाकार की पहचान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

क्या टीवी के 'श्रीकृष्ण' बने हैं भगवान विष्णु?
सोशल मीडिया पर एक वर्ग का मानना है कि इस भूमिका में अभिनेता सौरभ राज जैन नजर आ रहे हैं। सौरभ राज जैन को बीआर चोपड़ा के प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण की यादगार भूमिका के लिए व्यापक पहचान मिली थी। उन्होंने 'देवों के देव महादेव' में पहले ही भगवान विष्णु का किरदार अदा किया है। उनके पुराने पौराणिक किरदारों के अनुभव और चेहरे के हाव-भाव की तुलना करते हुए कई प्रशंसकों का दावा है कि 'रामायण' के इस सीन में वही दिखाई दे रहे हैं। किसी को भी एक झटके में यही लगेगा कि वो कोई और नहीं बल्कि सौरभ ही हैं।

करिश्मा कपूर अपने तलाक के पेपर्स पेश करें:सुप्रीम कोर्ट ये खबर भी पढ़े : करिश्मा कपूर अपने तलाक के पेपर्स पेश करें:सुप्रीम कोर्ट

महेश बाबू या स्वयं रणबीर कपूर?
दूसरी ओर इंटरनेट पर फैंस का एक बड़ा हिस्सा यह भी मान रहा है कि यह चेहरा टॉलीवुड अभिनेता महेश बाबू का हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि महेश बाबू वर्तमान में निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' पर काम कर रहे हैं, जो भारतीय पौराणिक संदर्भों पर आधारित है और जिसमें वे श्रीराम से प्रेरित एक विशेष अनुक्रम में दिखेंगे। इसी आधार पर कई लोग उन्हें इस किरदार से जोड़कर देख रहे हैं।


इसके अलावा एक तीसरी संभावना भी सामने आ रही है कि क्या रणबीर कपूर स्वयं ही भगवान विष्णु का किरदार निभा रहे हैं। रणबीर पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि वे फिल्म में श्रीराम और भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे हैं, जो दोनों ही विष्णु जी के ही अवतार हैं। ऐसे में फैंल का अनुमान है कि मूल भगवान विष्णु के रूप में भी रणबीर को ही प्रस्तुत किया गया हो सकता है, हालांकि ट्रेलर के दृश्यों में इसे स्पष्ट रूप से जाहिर नहीं किया गया है।

ट्रेलर में दिखाई गई कहानी की मुख्य झलकियां
जारी किए गए ट्रेलर की शुरुआत कन्नड़ स्टार यश द्वारा निभाए गए रावण के किरदार के उद्घोष से होती है, जिसमें वह स्वयं को तीनों लोकों का स्वामी बताता है। जब उसका अत्याचार और अहंकार बढ़ता है, तब धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान विष्णु श्रीराम के रूप में अवतार लेते हैं। इसके बाद रणबीर कपूर के किरदार को राक्षसों से मुकाबला करते, शिक्षा प्राप्त करते और माता सीता के साथ विवाह के बंधन में बंधते हुए दिखाया गया है। कहानी में मोड़ तब आता है जब श्रीराम को 14 सालों के वनवास पर जाना पड़ता है। इस कठिन यात्रा में माता सीता (साई पल्लवी) और लक्ष्मण (रवि दुबे) भी उनके साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। इसके बाद लंकापति रावण द्वारा सीता हरण और धर्म-अधर्म के महासंग्राम की नींव रखी जाती है। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस विशालकाय सिनेमाई श्रृंखला का पहला भाग 'रामायणम्: पार्ट 1' इसी वर्ष दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अपनी लाडली के लिए यहां से चुनें 2 से 4 अक्षरों वाला यूनिक नाम

लाडली :आजकल लोग, पैदा होने वाले बच्चे बच्चियों के लिए नाम चुनते है  कई श्रोतो से, सयोगियो , रिस्तेदारो से...
नारी व बाल जगत 
अपनी लाडली के लिए यहां से चुनें 2 से 4 अक्षरों वाला यूनिक नाम

घरेलू नाइट क्रीम  सेचेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

नाइट क्रीम : चावल का पानी सिर्फ एक पारंपरिक घरेलू नुस्खा नहीं, बल्कि कोरियन ग्लास स्किन का सबसे बड़ा राज...
लाइफस्टाइल 
घरेलू नाइट क्रीम  सेचेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

नाश्ते में खाएं दही और चावल से बनी स्वादिष्ट मोर कली

मोर कली  : अगर कभी अचानक से भूख लगे और कुछ हेल्दी खाने का मन हो तो आप तमिलनाडु की...
खाना पकाना 
नाश्ते में खाएं दही और चावल से बनी स्वादिष्ट मोर कली

 पीएम संसद में आकर एंटी पेपर लीक पर बयान दें' :खड़गे

दिल्ली :लोकसभा में पास होने के बाद  राज्यसभा में परीक्षा में सुधार वाला Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment...
राष्ट्रीय 
 पीएम संसद में आकर एंटी पेपर लीक पर बयान दें' :खड़गे

छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रम 

देहरादून :राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी और...
शिक्षा-रोजगार 
छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रम 

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा