कांवड़ यात्रा से गंगा के घाट पर 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 हरिद्वार : कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड के हरिद्वार का पूरा प्रशासन लगातार सफाई अभियान में जुटा है। एक हजार से ज्यादा कर्मचारी रात भर गंगा के घाटों से वो गंदगी साफ करते रहे जो कांवड़िए फैलाकर गए हैं। कांवड यात्रा संपन्न हुई, कांवड़िए तो गंगाजल लेकर लौट गए लेकिन गंगा के घाटों पर पुराने कपड़े, जूते-चप्पल, पॉलीथीन्स, खाने का सामान और फटे पुराने बैग वहीं छोड़ गए।

गंगा के घाट पर 7 हजार मीट्रिक टन कचरा
कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद गंगा के घाट गंदगी से भरे थे। हर तरफ गीले कपड़े और सड़ा हुआ खाना पड़ा था। हर तरफ बदबू थी। इसके बाद हरिद्वार नगर निगम के कर्मचारियों ने सफाई अभियान शुरू किया और 24 घंटे में गंगा के घाटों से सात हजार मीट्रिक टन कचरा इकट्ठा किया।

गंगा में डूब रहे शिवभक्त के लिए सुरक्षा कवच बनी जल पुलिस ये खबर भी पढ़े : गंगा में डूब रहे शिवभक्त के लिए सुरक्षा कवच बनी जल पुलिस

89 से ज्यादा बड़े ट्रक्स में भरकर हरिद्वार से बाहर ले जाया गया कूड़ा
कांवड़िए इतना कूड़ा-कचरा फैलाकर गए हैं कि इसे समेटने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें लगानी पड़ीं। 89 से ज्यादा बड़े ट्रक्स में कचरे को भरकर हरिद्वार से बाहर ले जाया गया। अफसरों ने बताया कि इस बार 4 करोड़ 80 लाख से ज्यादा कांवड़िए हरिद्वार आए थे, इसलिए व्यवस्था में थोड़ी मुश्किल तो आई। लेकिन प्रशासन रोज रात में सफाई अभियान चलाता था। दिनभर का ज्यादातर कचरा रात में साफ कर दिया जाता था।

आखिरी दो दिन में नहीं हो पाई थी सफाई
लेकिन कांवड़ यात्रा के आखिरी दो दिनों में कांवड़ियों की संख्या बढ़ती है। श्रद्धालु डाक कांवड़ लेकर आते हैं, इसलिए आखिरी दो दिनों में सफाई नहीं पाई थी और दो दिन में ही इतना सारा कचरा इकट्ठा हो गया।

कांवड़िए सफाई का ध्यान रखते तो शायद इतनी गंदगी ना होती
मुख्य नगर आयुक्त नंदर कुमार के मुताबिक, सुभाष घाट, नई घाट, अलकनंदा और विष्णु घाट को भी 95 प्रतिशत साफ कर दिया गया है। साफ सफाई के बाद आज गंगा आरती भी धूमधाम से हुई। गंगा आरती में पहुंचे भक्तों ने कहा कि प्रशासन ने अच्छा काम किया है लेकिन अगर कांवड़िए भी साफ-सफाई का ख्याल रखते तो न गंगा में गंदगी होती, न प्रशासन को इतनी मेहनत करनी पड़ती। इससे पहले हाल ही में हरिद्वार में गंगनहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत हो गई थी। इस घटना में एक को बचाने में चारों की जान चली गई थी। ये लोग चंडीगढ़ से हरिद्वार आए थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जनभवन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे देखते हुए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

उत्तराखंड में फूलों की घाटी घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है? 

फूलों की घाटी  : अगर आपको ऐसी जगहें पसंद हैं, जहां चारों तरफ खिले हुए रंग-बिरंगे फूल और खूबसूरत प्राकृतिक...
उत्तराखंड  विचार मित्र 
उत्तराखंड में फूलों की घाटी घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है? 

साइलेंट किलर हैं हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज

हाई ब्लड  : भारत में साइलेंट डिजीज काफी तेजी से पनप रही हैं। इसमें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज एक...
लाइफस्टाइल 
साइलेंट किलर हैं हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

मास्टरबाग ऑटो सेल्स से वांछित अभियुक्त दबोचा गया
फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

सीबीएससी  कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी

सीबीएससी  : सेंट्रल बोर्ड  ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने बुधवार को 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी...
शिक्षा-रोजगार 
सीबीएससी  कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जनभवन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे देखते हुए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

पुलिस ने 34 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा का किया खुलासा

ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म और टेलीग्राम के जरिए भेजते थे लिंक, ठगी की रकम को बैंक खातों से USDT में करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने 34 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा का किया खुलासा

रहीमाबाद में पुलिस ने दो पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्वक कराया समाधान

दोनों दंपतियों ने साथ रहने की जताई सहमति
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रहीमाबाद में पुलिस ने दो पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्वक कराया समाधान

अम्बेडकरनगर में जिला आयुष समिति की बैठक, चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं हुई समीक्षा

अम्बेडकरनगर, ।जिलाधिकारी  ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आयुष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में...
उत्तर प्रदेश 
अम्बेडकरनगर में जिला आयुष समिति की बैठक, चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं हुई समीक्षा