गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

संवाददाता/दीपक कुमार

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

खुटार/शाहजहांपुर। गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के होनहार छात्र सूरज शर्मा का भारतीय वायुसेना में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। सूरज शर्मा की सफलता ने उनके माता-पिता के साथ-साथ गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी का नाम भी गौरवान्वित किया है। सूरज की सफलता पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और साथी छात्रों ने सूरज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि सूरज शर्मा ने मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। भारतीय वायुसेना में उनका चयन विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के साथ विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। शिक्षकों ने कहा कि सूरज की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

पहले चरण के नीट काउंसलिंग की समय-सारिणी बढ़ी  ये खबर भी पढ़े : पहले चरण के नीट काउंसलिंग की समय-सारिणी बढ़ी

इससे छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं और देशसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ेगा। विद्यालय परिवार ने सूरज शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह भारतीय वायुसेना में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। सूरज शर्मा की सफलता इसी दिशा में विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

 कांवड़ यात्रा से गंगा के घाट पर 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

  हरिद्वार : कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड के हरिद्वार का पूरा प्रशासन लगातार सफाई अभियान में जुटा है। एक गंगा...
उत्तराखंड 
 कांवड़ यात्रा से गंगा के घाट पर 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

किचन गार्डन और बालकनी को दें एकदम नया और स्टाइलिश लुक

  किचन गार्डनिंग : बारिश का मौसम आते ही चारों तरफ हरियाली छा जाती है और यह समय  किचन गार्डनिंग इस...
खेती-बाड़ी 
किचन गार्डन और बालकनी को दें एकदम नया और स्टाइलिश लुक

कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

लखनऊ। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात  के निर्देशन में कैंट क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

मौसम 13 अगस्त: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 13 अगस्त 2026: देश में मानसून के खतरनाक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला...
राष्ट्रीय 
मौसम 13 अगस्त: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन

नई दिल्ली। Google Pixel 11 सीरीज में नया फोल्डेबल फोन भी लॉन्च हुआ है। इसका नाम Google Pixel 11 Pro...
टेक-मित्र 
Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन

उत्तर प्रदेश

कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

लखनऊ। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात  के निर्देशन में कैंट क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस