पहले चरण के नीट काउंसलिंग की समय-सारिणी बढ़ी

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नीट यूजी-2026 के अंतर्गत मेडिकल एवं डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की समय-सारिणी विस्तारित कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश के राजकीय एवं निजी क्षेत्र के मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों व चिकित्सा विश्वविद्यालयों में संचालित यूजी पाठ्यक्रमों की स्टेट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब निर्धारित विस्तारित समय-सारिणी के अनुसार पंजीकरण कर सकेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण एवं अभिलेख अपलोड करने की प्रक्रिया 13 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होकर 14 अगस्त 2026 को अपराह्न 2 बजे तक चलेगी। वहीं, पंजीकरण धनराशि एवं धरोहर धनराशि जमा करने की अंतिम समय-सीमा 13 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होकर 14 अगस्त 2026 को अपराह्न 5 बजे तक विस्तारित की गई है। विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि नीट यूजी-2026 काउंसलिंग से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाओं और आगे की प्रक्रिया के लिए विभागीय वेबसाइटों upneet.gov.in एवं dgme.up.gov.in का लगातार अवलोकन करते रहें। काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित सहायता के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीकरण, अभिलेख अपलोड तथा आवश्यक शुल्क जमा करना अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए वे समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।

प्रत्येक फरियादी की शिकायत का होगा, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान ये खबर भी पढ़े : प्रत्येक फरियादी की शिकायत का होगा, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

गरियाबंद जंगल में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बाबाकुटी के जंगल में एक अज्ञात युवती की लाश सागौन...
छत्तीसगढ़ 
गरियाबंद जंगल में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश

राजा भोज सेलिंग चैम्पियनशिप में एमपी के छाए सेलर्स

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अपर लेक स्थित बोट क्लब पर चल रही तृतीय राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल...
खेल 
राजा भोज सेलिंग चैम्पियनशिप में एमपी के छाए सेलर्स

बावन इमली के 52 शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान

फतेहपुर, 12 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिंदकी तहसील क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बावन इमली में बुधवार को स्वतंत्रता...
उत्तर प्रदेश 
बावन इमली के 52 शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

बावन इमली के 52 शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान

फतेहपुर, 12 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिंदकी तहसील क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बावन इमली में बुधवार को स्वतंत्रता...
उत्तर प्रदेश 
बावन इमली के 52 शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान

अमावस्या पर ओमघाट मे  डीएफओ जीडी मिश्रा ने की गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान 

फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
अमावस्या पर ओमघाट मे  डीएफओ जीडी मिश्रा ने की गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान