शाम के नाश्ते में जोधपुरी मिर्ची वड़ा एक बेहतरीन विकल्प 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 मिर्ची वड़ा  : शाम के समय अक्सर लोग चाय के साथ प्याज के पकोड़े की रेसिपी खाना पसंद करते हैं। लेकिन, आज हम आपके लिए जोधपुरी स्नैक्स लेकर आए हैं। यह जोधपुरी मिर्ची वड़ा की रेसिपी स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

मिर्ची वड़ा के लिए सामग्री
बैटर के लिए सामग्री: बेसन 2 कप, आधा चम्मच अजवाइन, स्वादानुसार नमक, बेकिंग सोडा, पानी

राजस्थानी डूंगरी तड़का चटनी, सब्जी से कई गुना स्वादिष्ट और चटपटी ये खबर भी पढ़े : राजस्थानी डूंगरी तड़का चटनी, सब्जी से कई गुना स्वादिष्ट और चटपटी

भरावन के लिए सामग्री: साबूत धनिया 1 बड़ा चम्मच, जीरा आधा बड़ा चम्मच, सौंफ़ आधा बड़ा चम्मच, तेल 2 बड़े चम्मच, हींग चुटकीभर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट

पाउडर मसाले की सामग्री: हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर 2 चम्मच, गरम मसाला आधा चम्मच, कसूरी मेथी 2 चम्मच, आलू उबले हुए, अमचूर पाउडर 1 चम्मच, स्वादानुसार नमक, हरी धनिया, 

मिर्ची वड़ा बनाने का तरीका?
पहला स्टेप: एक बड़े बाउल में बेसन, नमक, अजवायन और बेकिंग सोडा डालें और सभी सामग्री को आपस में मिला लें। धीरे धीरे पानी डालें और फिर बैटर को अच्छी तरह से फेंटें। इस बात का ध्यान रहें कि घोल न तो बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला। साथ ही बैटर में कोई लम्स न रहें। जब ​​घोल तैयार हो जाए, तो उसे एक तरफ रख दें।

दूसरा स्टेप: सभी साबूत मसालों को मिक्सर ग्राइंडर जार में दरदरा पीस लें। एक पैन को तेज़ आँच पर रखें और उसमें तेल डालें। इसके बाद दरदरे पिसे हुए साबुत मसाले और हींग डालें; चलाएँ और धीमी आँच पर 30 सेकंड से 1 मिनट तक पकाएँ। अब इसमें कसूरी मेथी और थोड़ा सा पानी डालें और मसालों को 1-2 मिनट और पकाएँ। उसके बाद उबाले हुए आलू को मैश करें और पैन में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसके बाद अमचूर पाउडर, नमक डालें और फिर पोटैटो मैशर से सब कुछ मैश करके मिला लें।

तीसरा स्टेप: सभी हरी मिर्चों को धोकर पोंछ लें; मिर्च में एक चीरा लगाएँ और फिर उसका सिरा काट दें। फिर चम्मच की मदद से मिर्च के बीज निकाल दें। इसी तरह सभी मिर्च तैयार कर लें। इसके बाद मिर्च में फिलिंग भरें। ध्यान रहे कि फिलिंग को अच्छी तरह दबाकर भरें।

चौथा स्टेप: फिर मिर्च को बेसन के बैटर में डालकर तेल में फ्राई करने के लिए डालें। मिर्चों को मीडियम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें और उन्हें एक छलनी में निकाल लें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 कांवड़ यात्रा से गंगा के घाट पर 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

  हरिद्वार : कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड के हरिद्वार का पूरा प्रशासन लगातार सफाई अभियान में जुटा है। एक गंगा...
उत्तराखंड 
 कांवड़ यात्रा से गंगा के घाट पर 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

किचन गार्डन और बालकनी को दें एकदम नया और स्टाइलिश लुक

  किचन गार्डनिंग : बारिश का मौसम आते ही चारों तरफ हरियाली छा जाती है और यह समय  किचन गार्डनिंग इस...
खेती-बाड़ी 
किचन गार्डन और बालकनी को दें एकदम नया और स्टाइलिश लुक

कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

लखनऊ। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात  के निर्देशन में कैंट क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

मौसम 13 अगस्त: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 13 अगस्त 2026: देश में मानसून के खतरनाक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला...
राष्ट्रीय 
मौसम 13 अगस्त: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन

नई दिल्ली। Google Pixel 11 सीरीज में नया फोल्डेबल फोन भी लॉन्च हुआ है। इसका नाम Google Pixel 11 Pro...
टेक-मित्र 
Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन

उत्तर प्रदेश

कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

लखनऊ। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात  के निर्देशन में कैंट क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस