कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक
पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में आयोजित कार्यशालाओं में सड़क चिन्ह, ट्रैफिक लाइट, आईटीएमएस और गुड सेमेरिटन कानून की दी गई जानकारी
लखनऊ। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में कैंट क्षेत्र के दो विद्यालयों में 11 और 12 अगस्त 2026 को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। दोनों कार्यशालाओं में ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क के मुख्य प्रशिक्षक पंकज शर्मा ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
11 अगस्त को मंगला देवी जूनियर हाईस्कूल, कैंट में आयोजित कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क चिन्ह, रोड मार्किंग, ट्रैफिक लाइट और आईटीएमएस के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने के साथ सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए बनाए गए गुड सेमेरिटन कानून के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना सिंह के सहयोग से किया गया, जिसमें 135 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने सहभागिता की।

वहीं, 12 अगस्त को एपी सेन गर्ल्स इंटर कॉलेज, लखनऊ में आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यशाला में भी छात्राओं को सड़क चिन्ह, रोड मार्किंग, ट्रैफिक लाइट, आईटीएमएस तथा वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। मुख्य प्रशिक्षक पंकज शर्मा ने छात्राओं को सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए लागू गुड सेमेरिटन कानून के बारे में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या ओशोशी घोष के सहयोग से किया गया, जिसमें 160 से अधिक शिक्षक-छात्राओं ने भाग लिया।
दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने और दुर्घटना की स्थिति में मानवीय संवेदनशीलता के साथ घायलों की सहायता करने का संदेश दिया गया। दोनों कार्यक्रमों में कुल 295 से अधिक शिक्षक-छात्र सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
