जौहर दिवस के अवसर पर नेताओं ने रानी पद्मिनी सहित सभी वीरांगनाओं को नमन किया

जौहर दिवस पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने रानी पद्मिनी के साहस, त्याग और स्वाभिमान को किया याद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। बुधवार को जौहर दिवस पर नेताओं ने रानी पद्मिनी सहित सभी वीरांगनाओं को नमन किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "जौहर दिवस पर रानी पद्मिनी और समस्त वीरांगनाओं को श्रद्धापूर्वक नमन। उनका अदम्य साहस, स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए किया गया सर्वोच्च त्याग भारतीय इतिहास और लोकस्मृति में नारी शक्ति के अनुपम प्रतीक के रूप में सदैव प्रेरणा देता रहेगा।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "शौर्य, त्याग एवं अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति रानी पद्मिनी जी और उनके साथ आत्म बलिदान करने वाली समस्त वीरांगनाओं को जौहर दिवस पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।

हम लोगों के विचार एक हैं, जीतेंगे 2027 : गौतम  ये खबर भी पढ़े : हम लोगों के विचार एक हैं, जीतेंगे 2027 : गौतम 

नारी स्वाभिमान एवं आत्मगौरव की रक्षा के लिए आप सभी ने जो त्याग किया, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा।"

बिहार सरकार में मंत्री विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "चरित्रता, त्याग, वीरता और अभूतपूर्व शौर्य के प्रतीक रानी पद्मिनी जी के जौहर दिवस पर सभी वीरांगनाओं को सादर नमन..!"

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "जौहर दिवस पर महारानी पद्मिनी जी एवं चित्तौड़ की वीरांगनाओं के अदम्य साहस, त्याग और स्वाभिमान को शत-शत नमन। चित्तौड़ की वीरभूमि पर अद्वितीय पराक्रम और आत्मसम्मान की अमर गाथा रचने वाली वीरांगनाओं का गौरवपूर्ण इतिहास सदैव स्मरणीय रहेगा। वीरांगनाओं का बलिदान नारी शक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणादायी मिसाल है।"

भाजपा नेता और चित्तोड़गढ़ से सांसद सी.पी. जोशी ने लिखा, "चरित्रता, त्याग, वीरता और अभूतपूर्व शौर्य के प्रतीक मां पद्मिनी जी के "जौहर दिवस" पर समस्त वीर वीरांगनाओं को कोटिशः नमन। 26 अगस्त 1303 को मां पद्मिनी जी ने 16 हजार वीरांगनाओं के साथ अग्निकुंड में आहुति दी थी।"

राजस्थान सरकार में मंत्री जोगाराम पटेल ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "पवित्रता, त्याग, शौर्य एवं स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति रानी पद्मिनी जी ने हजारों वीरांगनाओं के साथ अग्निकुंड में आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा और मर्यादा को अमर बना दिया। जौहर दिवस पर उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को मेरा सादर वंदन।"

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

जयपुर। राजस्थान में मानसून का असर अब एक बार फिर क्षेत्रवार अलग-अलग नजर आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी...
राजस्थान 
पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में आकाश में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के डहरपुर में मंगलवार देर रात हुए भयावह सड़क हादसे...
पश्चिम बंगाल 
नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसूनी सीजन के दौरान अब तक औसतन 25.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो पूरे सीजन...
मध्य प्रदेश 
MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका