मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

बरगी बांध के पांच गेट खोले गए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिर तेज हो गया है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, जबकि मंडला में नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर है।

छतरपुर, सतना, मंडला और मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। छतरपुर के कुटनी और जबलपुर के बरगी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है।

तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौत ये खबर भी पढ़े : तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौत

भोपाल में भी गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को ट्रफ और स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय रहने से पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश हुई। अगले दो दिन भोपाल, उज्जैन, सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग में अति भारी से भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने शिवपुरी, गुना, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, रीवा, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश की चेतावनी है।

इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, रतलाम, हरदा, मुरैना, जबलपुर, कटनी, सिवनी.

नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

चित्रकूट में मंदाकिनी डेंजर लेवल के करीब
गुरुवार को चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर 138.52 मीटर पहुंच गया और यह डेंजर लेवल के करीब है। स्थिति को देखते हुए एसडीईआरएफ ने करीब 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

छतरपुर में लगातार बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। लवकुशनगर की गुढ़ाकला ग्राम पंचायत में मूसलाधार बारिश के कारण एक कच्चा मकान भी ढह गया।

मैहर में पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण मुकुंदपुर रोड बंद रहा। मंडला में नर्मदा का जलस्तर 436.1 मीटर तक पहुंच गया है।

बरगी बांध के 5 गेट खोले
जबलपुर के बरगी बांध का जलभराव 93.33 प्रतिशत हो जाने के बाद इसके पांच गेट करीब एक-एक मीटर खोले गए हैं।

इससे नर्मदा के घाटों पर पानी का स्तर करीब 4 फीट तक बढ़ने की संभावना है। छतरपुर के कुटनी बांध से भी पानी छोड़ा जा रहा है।

4-5 सितंबर को सिस्टम ज्यादा सक्रिय रहेगा
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 4 और 5 सितंबर को बारिश वाले सिस्टम की सक्रियता ज्यादा रहने का अनुमान है। इसके बाद 6 और 7 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में भी तेज बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में मानसूनी सीजन में अब तक 741.2 मिमी यानी 29.2 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 808.2 मिमी यानी 31.8 इंच बारिश होनी चाहिए थी।

इस तरह प्रदेश में सामान्य से 2.6 इंच कम यानी 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश सामान्य से 1 प्रतिशत कम, जबकि पश्चिमी हिस्से में औसत से 17 प्रतिशत कम है।

34 जिलों में 1 से 23 प्रतिशत तक कम बारिश
पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश सामान्य से करीब 1 प्रतिशत कम रही है।

बालाघाट, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, रीवा, सागर, सिवनी और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में सामान्य से 1 प्रतिशत से 23 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

हालांकि, पिछले एक सप्ताह से पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। यही वजह है कि सीजन में पहली बार आंकड़ों के लिहाज से पूर्वी हिस्सा पश्चिमी हिस्से की तुलना में बेहतर स्थिति में पहुंचा है।

पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, खंडवा, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में औसत से 6 प्रतिशत से 54 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

वहीं, अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

स्कूल बस में मासूम से दरिंदगी, ड्राइवर गिरफ्तार

आरोपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप
राष्ट्रीय  राज्य  होम  
स्कूल बस में मासूम से दरिंदगी, ड्राइवर गिरफ्तार

मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

काेरबा। लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह 6...
छत्तीसगढ़ 
मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

शेनझेन। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्टर्स 2026 में सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। श्रीकांत को...
खेल 
ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार) सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस...
मध्य प्रदेश 
सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 भव्य नक्काशीदार कान्हा भक्ति स्तंभों से सजाया गया पूरा मार्ग
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा

200 धरोहरों के संरक्षण के लिए ‘तीर्थ मित्र’ योजना को मंजूरी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा